आजकल सोशल मीडिया की दोस्ती का ट्रेंड बहुत बढ़ गया है। ऐसे ही एक खबर आ रही है भोपाल शहर से। सोशल मीडिया पर एक महीने की दोस्ती के बाद युवक ने गुरुवार की रात नर्स लड़की दोस्त को आमने-सामने की मुलाकात की व्यवस्था करने के लिए बुलाया। इसके बाद वह उसे घुमाने ले जाने के बहाने खेत में ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। जैसे ही उसे को महसूस हुआ की युवक उसकी मर्ज़ी के खिलाफ कमरे में घसीटना चाह रहा है उसेने जान बचाने के लिए चलती बाइक से छलांग लगा दी। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
कोलार थाने के अनुसार गोविंदपुरा मोहल्ले में रहने वाली 24 वर्षीय लड़की एक अस्पताल में नर्स का काम करती है। लड़की ने अपने रिपोर्ट में कहा है कि करीब एक महीने पहले उसकी इंस्टाग्राम पर नरेंद्र पटेल नाम के युवक से दोस्ती हुई थी। फोन पर दोनों सामान्य तरीके से बातें करने लगे। 27 अप्रैल की शाम को नरेंद्र ने फोन किया और लड़की से व्यक्तिगत रूप से बात करने का अनुरोध किया। लड़की ने शुरू में मना कर दिया, लेकिन काफी मिन्नतें करने पर उसने कस्तूरबा अस्पताल के पास मिलने आने की गुजारिश की। और रात 11 बजे नरेंद्र वहां पहुँच भी गया। यूँ ही बात चीत शुरू हो गयी और बात करते करते ही मरेंद्र ने आइसक्रीम दिलाने के बहाने उसे आईएसबीटी ले आया।
लड़की से दुष्कर्म

उसने लड़की से कहा कि वह आइसक्रीम खाने के बाद उसे कमरे में छोड़ देगा। इसके बाद वह उसे धोखे से बांसखेड़ी स्थित एक खेत में ले गया। मौका मिलते ही उसने लड़की के साथ मारपीट करना शुरू कर दी। और साथ ही दुष्कर्म भी शुरू कर दीया । अपनी सुविधा के लिए उसने लड़की का फ़ोन भी छीन लिया की लड़की किसी और को सूचना ना दे सके। इसके बाद वह उसे अपने कमरे में घसीट कर ले जाने लगा। जैसे लड़के की ख़राब इरादे की भनक लगी कोलार में शिवजानकी के पास खड़े एक सुरक्षा अधिकारी को देखा तो वह लड़की बाइक से कूद गई। सुरक्षा गार्ड ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। शिकायत के आधार पर नरेंद्र पटेल को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ से पता चला है की वह फिजियोथेरेपी का अभ्यास करता है।
और पढ़े-
केदारनाथ के कपट खुल गए हैं। ब्लॉग पढ़े प्लान करें दर्शन ट्रिप।







Total Users : 12937
Total views : 32844