Sunday, March 29, 2026

Bhopal News: छुरी मार लूट कर भागने वाला बदमाश गिरफ्तार

खबर है भोपाल के जहांगीराबाद इलाके  की जहाँ पर छुरी मार कर लूटने की कई वारदातें सामने आ रही थी। 

पुलिस ने बदमाश का नाम मोहम्मद फैज़ान उर्फ़ मुन्ना फुटपाथी बताया है।  जहांगीराबाद इलाके में रात के अँधेरे में लोगो को छुरी से मार कर पहले घायल करना और फिर उनको लूट लेने का आरोप उस पर लगाया गया है। इसी के चलते बहुत बार लूट का शिकार हुए लोग काफी बुरी तरह जख्मी भी हुए हैं। 

पुलिस के मुताबिक जहांगीराबाद इलाके में रहने वाले गोविंद मरावी 21 अप्रैल को रात 11 बजे डी-मार्ट के सामने जहांगीराबाद में फुटपाथ से होकर गुजर रहा था। उसी वक़्त अचानक किसी अनजाने इंसान ने उसे पीछे से रास्ते में रोका और फिर छुरी से हमला कर दिया। और उसके बाद जेब में रखे 1400 रूपए लेकर फरार हो गया।  छुरी के वार से गोविन्द काफी जख्मी हो गया था जिसके बाद उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

छुरी मारने वाले अपराधी की खोजबीन 

उसके बयान के बाद 26 अप्रैल को जहांगीराबाद थाने में लूट की एफआइआर दर्ज कर मामले को जांच कर आरोपित की तलाश की गयी। तलाश के दौरान ये पता चला की ऐशबाग का रहने वाला बदमाश मुन्ना फुटपाथी तलैया इलाके में देखा गया था और उसने नीलम पार्क में भी एक घटना को अंजाम दिया था। और इस घटना की एफआईआर भी दर्ज़ हुई थी।इसी सोचना के मिलते ही पुलिस ने अपनी तलाशी शुरू कर दी और बदमाश को ढूंढ़ने में जुट गयी। जब पुलिस ने खोज बीन की तो बदमाश मुन्ना की तलाश करने पर वह अपने घर पर ही मिल गया।  पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर जब घटना के बारे में पूछताछ की तो उसने सब गुनाह क़बूल कर लिए। उसके पास से पुरानी लूट के सामान भी मिले।  और अब उससे बाकी लूटपाट की बातों के बारे में पूछताछ चल रही है। 

- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores