Sunday, March 29, 2026

महिला आई ठगों के झांसे में बैंक से 4 लाख गायब 

उज्जैन में एक रिटायर्ड महिला को झांसा देकर ठगों ने लूटा 4 लाख। ठगी के 2 महीने बाद जब महिला कुछ काम से ऑनलाइन ट्रांसक्शन करना चाह रही थी , तब खुला मामला।  

बंसत विहार में रहने वाली सपना पति सुनील शर्मा (56) एक हेल्थ डिपार्टमेंट से रिटायर्ड महिला है। उनका बैंक का खाता एसबीआई में है। उनके खाते में लगभग 4 लाख के ऊपर कुछ पैसे जमा थे। एक दिन उनको एक कॉल आता है जिसमे उनको बताया जाता है की 17 लाख की लाटरी खुली है। पहले वो ये बात नहीं मानती है, पर फिर कॉल करने वालो की बातें में आजाती हैं और उनके झांसे में फस जाती हैं।  जैसे ही वे कॉलर द्वारा दिए गए लिंक पर क्लिक करती है वैसे ही उनके खाते से पैसे गायब हो जाते है। 

महिला को 2 महीने बाद ठगी का पता चला 

इस ठगी के बारे में भी उनको उसी वक़्त नहीं पता चलता है।  बल्कि 2 महीने बाद जब सपना किसी घर के काम के चलते ऑनलाइन ट्रांसक्शन करना चाहती है तो शॉक में रह जाती हैं। तब उनको पता चलता है की उनके खाते से सारे पैसे गायब हो चुके है। वह बैंक पहुंची और पता किया तो खाते में सिर्फ 24 रुपये होना सामने आए। दो माह पहले तक खाते में चार लाख से अधिक जमा था। महिला ने बताया की इस ट्रांसक्शन से सम्भित उनके मोबाइल में कोई मैसेज भी नहीं आया था। फोन करने वाले ने 17 लाख रुपये का इनाम खुलने का झांसा दिया और मोबाइल नंबर पर एक लिंक भेजकर साइबर ठग ने लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा। महिला ने लिंक पर क्लिक कर दिया, जिसके बाद उनके खाते से चार लाख रुपये कट गए। 

पुलिस ने ये सब बातें सुनकर महिला की रिपोर्ट दर्ज की है और ठगों को खोजने का आश्वासन दिया है। 

- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores