सतना जिला मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर पर्यावरण नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, अब ऐसी स्थिति में जिला प्रशासन मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड क्षेत्रीय कार्यालय सतना में पदस्थ जिम्मेदार अधिकारियों को पुरस्कृत करेंगा या प्रदूषण की भयानक स्थिति पैदा करने वाले लोगों के ऊपर कार्यवाही के लिए निर्देशित किया जाएगा,मामला तिघरा वायपास में कई किलोमीटर तक उड़ रही राखड़ का है जिसकी वजह से अब लोगो का सड़क में चलना दुश्वार है, पूर्व में भी इस मार्ग पर मोबाइल क्रेशर से होने वाले प्रदूषण को लेकर जिम्मेदार तंत्र की अनदेखी सामने देखी गई थी, अब विकास के नाम पर ठेकेदार द्वारा मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं जिस पर जिम्मेदारों का जवाब यक्ष प्रश्न बना हुआ है!

प्रदेश के कई हाईवे पर लागत से 3-4 गुना अधिक टोल टैक्स वसूलने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से 7 दिनों के अंदर जवाब तलब किया। इस SLP में टोल टैक्स के ज़रिए करोड़ों मुनाफा कमाने वाली प्राइवेट कंपनियों पर अंकुश लगाने की गुहार की गई है।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा असामयिक वर्षा एवं ओलावृष्टि प्रभावित कृषकों के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से 159 करोड़ 52 लाख रुपये राहत राशि का वितरण किया गया। राज्यमंत्री श्री रामखेलावन पटेल ने वर्चुअल रूप से जुड़कर कार्यक्रम को देखा व सुना

सतना में हो रही अवैध शराब पैकारी के खिलाफ जल्द ही शुरू किया जाएगा अभियान मुख्यमंत्री के दावे के खुलेगी पोल आखिर कैसे हो रही सतना के अवैध शराब पैकारी और किस के संरक्षण में हो रही अवैध शराब पैकारी पुलिस या आबकारी 12 मई को सतना की जनता मुख्यमंत्री से पूछेगी सवाल

बड़ी ख़बर रशीद खान जो कि AKS यूनिवर्सिटी में नौकरी करते है वह अपने घर से कॉलेज जा रहा था उसी बीच सार्थक हॉस्पिटल के पास उसके पीछे से बाइक में आए तीन व्यक्ति सर में डंडा मार दिए जिसके कारण सर पर तो चोट लगी ही गिरने से डिवाइडर में भिड़ गया। जिसके कारण उसको होश नहीं आ रहा। राहगीरों ने सरकारी हॉस्पिटल पहुंचाया।







Total Users : 12937
Total views : 32844