Sunday, March 29, 2026

पूरियां न मिलने के चक्कर में चली गोलियां 

image 67

सही पढ़ा है आपने ! मध्यप्रदेश के चंबल इलाके से एक चौंका देने वाली खबर आ रही है। एक शादी के दौरान कहते वक़्त समय पर पूरियां मिलने की वजह से पहले वाद- विवाद हुआ और फिर बात बढ़ते बढ़ते गोली चलने तक आगयी। शादी समारोह में भगदड़ मच गई। पुलिस ने शिकायत दर्ज़ होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दिया है। 

सूचना के अनुसार यह वारदात मुरैना शहर में स्थित एक मैरिज गार्डन  की है।  जहाँ सब कुछ एक साधारण शादी की तरह हो रहा था।  कैटरर्स में शाकिर खान (जिसकी उम्र 28 साल है ) पूरियां परोसने का काम कर रहा था। परोसते- परोसते उसके थाली में पूरियां अचानक ख़तम होगयीं।  इतने में ही अंसार नमक युवक पूरियां लेने आगया। शाकिर ने उसे समझाया और कहा की भैया कुछ समय इंतज़ार करलो अभी गरम पूरियां परोसता हूँ।  यह बात सुनते ही अंसार तिलमिला गया और उसको गालियां देना शुरू कर दिया।

पूरियां न मिलने पर बढ़ा विवाद  

गालियां देने से मना किया गया तो रुकने के बजाये वह गार्डन से बहार निकला और फोन करके अपने दोस्त इरफान खान, राहुल उर्फ छिलका रजक तथा आकाश रजक को बुला लिया। उन्होंने गार्डन में घुसते ही गालियां देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर छिलका रजक ने कमर में लगा कट्टा निकालकर उससे फायरिंग शुरू कर दी।

गोली चलने की आवाज़ सुनते ही गार्डन में अफरातफरी मच गयी और लोगो इधर से उधर भागने लगे। डर का माहौल बन गया और पुलिस को तुरंत सूचित किया गया। खबर मिलते ही पुलिस तुरंत ही वारदात की जगह पर पहुंची पर पुलिस के पहुंचने के पहले ही आरोपी वहां से भाग गए। फरियादी ने पुलिस थाने पहुंचकर इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पर आखिर में अंसार पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। 

- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores