Sidhi: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में पुलिस अफसर और कोरोना के समय सोशल मीडिया पर वाइरल हुए भागवत प्रसाद पाण्डेय पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। पूरे मामले में सीधी पुलिस अधीक्षक के पास भागवत प्रसाद पाण्डेय की कथित प्रेमिका ने लिखित शिकायत की गई है। जिस पर शून्य FIR दर्ज कर जिले के अनुविभागीय अधिकारी मझौली मामले की जांच कर रहे हैं। और शिकायतकर्ता को नोटिस देकर बयान लेने के लिए बुलाया जा रहा है। जांच में अफसर पर लगे आरोप साबित होते हैं, तो उन पर मामला दर्ज किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने सीधी पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत की गई है। इसमें बताया गया है कि कोविड-19 मार्च 2020 में प्रभावित होने से मेरे द्वारा असहाय एवं जरूरतमंद व्यक्तियों की सहायता की जा रही थी जिसके संबंध में मीडिया प्लेटफॉर्म पर मेरा नंबर भी प्रकाशित हुआ था। मेरे नंबर सीधी जिले के एक पुलिस को मिला, जो सोशल मीडिया पर कोरोना को लेकर लाइव चलाते थे। इसी के बाद दोनों में बातचीत हुई। उनकी बातों पर मैं विश्वास करती गई और हमारी बीच बातों का सिलसिला भी चलता रहा। एक दिन उसने बताया गया कि मैं अविवाहित हूं और तुम्हें बहुत पसंद करने लगा हूं, चलो हम दोनों विवाह कर लें। पुलिस अधिकारी ने मुझे 31 जुलाई 2020 को सीधी बुलाया था, मुझे निजी पैलेस में रुकवाया और मेरे साथ जबर्दस्ती की। जिसका मैंने विरोध किया तो शादी करने की बात कही। इसके बाद बार-बार संबंध बने।
महिला ने बताया कि जब मैंने शादी का दवाब बनाया तो मेरे मांग में सिंदूर डाला। मंगलसूत्र पहनाया और यह कहा कि मैं तुम्हें पत्नी के रूप में रखूंगा, और यह बात तुम किसी को मत बताना, और मुझे धमकी दिया, कि यदि किसी को बताओगी तो मैं पुलिस में हूं, तुम्हे झूठे मुकदमे में फंसवा दूंगा, और तुम्हे जेल भेजवा दूंगा। इसके बाद कई बार मेरे साथ संबंध बनाए। मैं 13 फरवरी 2021 को सीधी आई तो फोन लगाई, तो पुलिस अधिकारी का फोन बंद रहा, तो मैं उसके ऑफिस गई और उससे कहा कि अपने घर ले चलो तब उसने कहा कि मै तुम्हें नहीं जानता और मेरे साथ मारपीट की। इसके बाद मैंने एसपी से गुहार लगाई है।
मामले को लेकर दोनों के बीच के कई औडियो भी वाइरल हो रहे है, जिन्हे सुनने पर मामला काफी पेचीदा समझ मे आ रहा है, एक वाइरल विडिओ मे महिला द्वारा फिज़िकल होने की बात कही जा रही है। जिस पर भागवत प्रसाद पाण्डेय मन कर रहे है। वही एक औडियो मे डॉक्टर को दिखने की बात हो ढ़ईओ है आईउसे ही कई ओडिओ वाइरल है।







Total Users : 12937
Total views : 32844