मैहर। नगरपालिका मैहर के विद्युत विभाग की नाकामी थमने का नाम ही नहीं ले रही है। लापरवाही और भ्रष्टाचार का आलम यह है कि अभी कुछ ही महीनों पहले महाराजा अग्रसेन चौराहे के आगे संकुटा तालाब की मेड पर सौंदर्यीकरण के नाम पर लगाए गए “I Love Maihar” की हालत देखरेख एवं रखरखाव के आभाव में दयनीय चुकी है। बाहरी परत उधड़ चुकी है, एवं अंदर की लाइटिंग बाहर आ चुकी है। टूट फूट कर यह पूरी तरह खराब हो चुका है। क्षत-विक्षत “आई लव मैहर” वास्तव में नगर की दयनीय हालत को बयां कर रहा है एवं यह दिखा रहा है कि वाकई में मैहर की हालत नगरपालिका के विद्युत विभाग ने कैसी कर रखी है। नगर में चर्चा आम है कि जनता के पैसे का ऐसा दुरुपयोग पहले कभी नही हुआ। विभिन्न मुद्दों पर हम लगातार आवाज उठा रहे हैं एवं जनता सहित प्रशासन को अवगत करा रहे हैं। अब देखना है कि आगे क्या कार्यवाही होती है।
आपका विचार ?
Live
How is my site?
This poll is for your feedback that matter to us
Latest news
Live Scores







Total Users : 12937
Total views : 32844