दिलीप सिंह के द्वारा लगातार क्षेत्र में किया है रहा दौरा, तराई क्षेत्र में ओलावृष्टि से खराब हुई है फसल।

जवा/ लगातार हो रही बारिश और ओलावृष्टि से सिरमौर विधानसभा क्षेत्र में किसानों की फसल खराब हो गयी है फसल खराब होने से किसानों को खाने के लाले पड़ गए है। जिनकी समस्या को देखते आज आम आदमी पार्टी जवा के सक्रिय कार्यकर्ता दिलीप सिंह ने क्षेत्र के बौसडवा, दोदर, जतरी, लोहगढ़,हरदौली, कल्याणपुर, कोलुहा सहित कई गांवो का दौरा कर किसानों से मुलाकात की और नुकसानी का जायजा लिए। साथ ही किसानों के फसल नुकसानी पर शासन प्रशासन से फसलों का सर्वे करवाकर उचित मुआवजे की मांग की है उन्होंने कहा कि किसान परेशान है लेकिन कर्मचारी सर्वे के लिए खेतो तक नही पहुच रहे है। उस दौरान प्रेम प्रकाश गुप्ता, शंभु त्रिपाठी, मूलचंद्र गुप्ता, शोभनाथ यादव, संतोष प्रजापति ,लवलेश चर्मकार, राजकुमार गुप्ता, छकौड़ी लाल प्रजापति, जय प्रकाश केशरवानी, भैयालाल यादव, बुद्धी लाल यादव,राम बहादुर गुप्ता,प्रेम प्रकाश गुप्ता कमलू यादव रामजीत यादव,शोभनाथ यादव सहित कई किसान मौजूद रहे।








Total Users : 12937
Total views : 32844