Sunday, March 29, 2026

MAIHAR रामनवमी के पावन पर्व पर सुबह से ही नगर का माहौल राममय हो गया था। नगरवासी पूरे दिन श्री राम की भक्ति में डूबे रहे।

मैहर। रामजी की निकली सवारी, रामजी की लीला है न्यारी…एक तरफ लक्ष्मण एक तरफ सीता बीच में जगत के पालन हारी…रामजी की निकली सवारी। कुछ इस अंदाज में नगरवासी व रामभक्त भावविभोर हो रहे थे। अवसर भी कुछ ऐसा ही था। रामनवमी के पावन पर्व पर सुबह से ही शहर का माहौल राममय हो गया था। नगरवासी राम की भक्ति में डूबे हुए थे। रामनवमी के अवसर पर परम रामभक्त हनुमानजी के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी।
राम को मनाना है तो उनके परम भक्त हनुमानजी की पूजा-अर्चना तो करनी ही पड़ेगी। रामनवमी के पावन अवसर पर हनुमान मंदिरों में सुबह से लेकर शाम तक पूजा-अर्चना होती रही। श्रद्धालु राम सीता के प्रति आस्था प्रकट करने हनुमान मंदिर में मत्था टेकते रहे। जिस प्रकार श्री राम के प्रति हनुमानजी की अगाध श्रद्धा जगजाहिर है, उसी अंदाज में श्रद्धालुओं ने अपनी आस्था और श्रद्धा प्रकट की। सुबह के वक्त हिन्दू युवाओ द्वारा बाइक पर प्रभात फेरी निकाली गई। दिनभर रामजन्मोत्सव की लोग एक दूसरे को बधाई भी देते रहे। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। शाम होते होते लाल कोठी स्थित संकट मोचन मंदिर परिसर और बाहर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। शोभायात्रा के लिये रथ भी सजधजकर तैयार हो गये थे। श्री राम की मिट्टी की विशाल प्रतिमा की अनुपम छवि देखते ही बन रही थी।पूजन अर्चन के बाद जयश्रीराम के नारे के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा बाजेगाजे और रघुपति राघव राजाराम के भजनों के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। शोभायात्रा के दौरान माई की रसोई के द्वारा प्रसाद वितरण किया गया। शोभायात्रा के दौरान विभिन्न समाज के इष्टदेवों की झाकियां भी साथ चल रहीं थी। यात्रा के दौरान श्री राम के पुत्र कुश की 34वीं पीढ़ी श्री अग्रसेन महाराज की झांकी भी मैहर अग्रवाल समाज के द्वारा निकाली गई। ब्राम्हण समाज,स्वर्णकार समाज, केसरवानी समाज,खरे केसरवानी समाज के सामाजिक बंधुओं द्वारा भी झांकिया निकाली गई। शोभायात्रा का स्वरूप अत्यंत मनमोहक था। घोड़े,बैंड, तासा के साथ डीजे के धुन में नाचते गाते युवाओं की टोली चल रही थी। जयश्रीराम के उद्घोष से आकाश गूंज रहा था। जैसे-जैसे रामजी का रथ आगे बढ़ते गया उसी अंदाज में लोगों की भीड़ भी पीछे-पीछे जुटती चली गई। जहां तक नजर जा रही थी लोगों का हुजूम नजर आ रहा था। एक ऐसा माहौल जिसमें उत्साह और उल्लास ही नजर आ रहा था। लोग श्रद्धा और भक्ति के भाव से डूबे हुए थे। श्रद्धा भक्ति के भाव में गोते लगाते रहे और रामजी की रथ के पीछे-पीछे चलते रहे।
शोभायात्रा के दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीकांत चतुर्वेदी, माई की रसोई के अध्यक्ष धीरज पाण्डेय, सांसद प्रतिनिधि संतोष सोनी, बजरंग दल विभाग संयोजक महेश तिवारी, कांग्रेस महासचिव धर्मेश घई, एड.दिलीप त्रिपाठी, वरिष्ठ समाजसेवी सतीश मिश्र, पार्षद अशोक चौबे, मैहर व्यापारी कल्याण संघ अध्यक्ष नितिन ताम्रकार,पूर्व मण्डल अध्यक्ष सत्यभान पटेल, पार्षद सनी घई, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी दद्दा, सूर्यप्रकाश चौरसिया, विष्णु चौरसिया,पवन दुबे सनत गौतम, विष्णुधर उरमलिया,देवेंद्र अग्रवाल,इंद्रजीत सिंह मैनी छोटू भैया, संजय जादवानी, सुरेश अग्रवाल, रामचंद्र सोनी,कृष्णकुमार चौरसिया, गगन गुप्ता, रोहित ताम्रकार, बालकृष्ण गुप्ता, सोमिल अग्रवाल, संदेश चतुर्वेदी, उज्ज्वल पाण्डेय, दुर्गेश पाण्डेय, आदर्श गुप्ता,सचिन सोनी, शांतनु तिवारी, पारसनाथ तिवारी, जितेंद्र शुक्ला, प्रकाश अग्रवाल विक्की, मयंक अग्रवाल, जानू अग्रवाल,पवन अग्रवाल,प्रवीण अग्रवाल,रोशन अग्रवाल के साथ ही भारी संख्या में रामभक्त हिन्दू नवयुवक उपस्थित रहे। पुलिस व्यवस्था चाक चौबंद रही मैहर SDOP श्री लोकेश डाबर एवं मैहर थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी ने पूरे दल बल के साथ स्वयं मोर्चा संभाल रखा था।

- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores