Sunday, March 29, 2026

MAIHAR मां शारदा के दर्शन पश्चात लाल कोठी पहुंचे राहुल भैया

मैहर । प्रदेश की आध्यात्मिक राजधानी देश भर के भक्तों की आस्था के केंद्र मैहर में चैत्र नवरात्र मेले मे आदिशक्ति मां शारदा की एक झलक पाने के लिए देश भर से श्रद्धालुओं का सैलाब उभड पडा है क्या राजा क्या रंक मातारानी के दर्शन के लिए सभी माता के विभिन्न स्वरूपों के दर्शन के लिये मंदिर पहुंचते है। नवरात्र पर मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया मां शारदा के सतमी दिवस पर देवी कालरात्रि स्वरूप के दर्शन कर प्रदेश एवं देश की प्रगति विकास संपन्नता का आशीर्वाद माता से मांगा राहुल भैया ने कालरात्रि माता देवी स्वरूपों में काली, महाकाली, भद्रकाली, भैरवी, मृत्यू-रुद्राणी, चामुंडा, चंडी और दुर्गा के कई रूपों का स्मरण कर मां की भक्ति में लीन रहे मां शारदा के दर्शन उपरांत लाल कोठी पहुंचकर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रदेश महासचिव घर्मेश घई के आवास पर सभी उपस्थित कांग्रेस पार्टी के नेताओं से संगठनात्मक चर्चा करते हुए आगामी चुनाव के लिए संगठन हित में कार्य करने की दिशा निर्देश दिए इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष घर्मेश घई पार्षद ध्यानेश सनी घई ने जगत जननी आदिशक्ति मां शारदा का छायाचित्र भेट किया ।

image 222
- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores