मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी के आयोजकत्व में बिहारीजू मंदिर परिसर ग्राम घुनवारा में आज 26 मार्च से चित्रकूट पीठाधीश्वर जगद्गुरु पूज्य श्री रोहिणी प्रपन्नाचार्य जी महाराज के सानिध्य में कथा व्यास आचार्य पं. श्री रामाभिलाष मिश्र जी, वृन्दावन धाम के श्रीमुख से होने जा रही श्रीमद् भागवत कथा की भव्य कलश यात्रा आज दोपहर निकाली गई।कलश यात्रा खेरदाई मंदिर घुनवारा से ग्राम के विभिन्न मार्गों से होती हुई कथा स्थल बिहारी जू मंदिर पहुँची।कलश यात्रा में सम्मिलित मातायें बहनें एक ही रंग की भगवा साड़ी पहन कर चल रहीं थीं. कलश यात्रा के दौरान मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी, सुरेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में घुनवारा क्षेत्र की धर्मप्रेमी जनता मौजूद रही.
आपका विचार ?
Live
How is my site?
This poll is for your feedback that matter to us
Latest news
Live Scores







Total Users : 12937
Total views : 32844