
त्योथर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे बूथ विस्तारक, चलो बूथ की ओर कार्यक्रम के अंतर्गत आज सोहागी शक्ति केंद्र में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अजय सिंह 126 बूथ में पहुंचकर बूथ समिति के सदस्यों पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर सत्यापन के कार्य को गति प्रदान करने के लिए प्रेरित किया जिला अध्यक्ष के द्वारा कार्यकर्ताओं को बताया गया कि पार्टी का यह बहुत ही बड़ा एवं आवश्यक कार्य हम सबको करने का मौका मिला है जिसे हम सबको समय अवधि में शत-प्रतिशत पूर्ण करना है बैठक के बाद बूथ अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार आदिवासी के घर पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ भोजन किया। बैठक में सोहागी केंद्र के प्रभारी राजेंद्र गौतम, बूथ विस्तारक अमरनाथ सोनी, बूथ अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार आदिवासी, डीएलए राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, महामंत्री संदीपा आदिवासी, द्वारा 126 बूथ पर सत्यापन का कार्य किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष राज नारायण तिवारी, मंडल बूथ विस्तारक अभियान प्रभारी दादा ब्रह्मा नारायण, मंडल महामंत्री सुशील चंद्र शुक्ला, संयोजक राजीव दुबे, रवि मिश्रा हितग्राही, अमित तिवारी मीडिया प्रभारी, अध्यक्ष रमेश, राजेंद्र गुप्ता बी एल ए, रामकरण आदिवासी सहित सोहागी शक्ति केंद्र के कार्यकर्ता एवं बूथ प्रभारी मौजूद रहे।








Total Users : 12937
Total views : 32844