Friday, December 5, 2025

REWA जवा जनपद के मैदान में सामूहिक विवाह का कार्यक्रम हुआ संपन्न,एक दूजे के हुए 142जोडे

गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही रही मुख्यमंत्री कन्यादान योजना -दिव्यराज सिंह

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत जनपद पंचायत जवा में सामूहिक विवाह निकाह का आयोजन 11मार्च को जनपद मैदान जवा में आयोजित किया गया जिसमें बिना अग्नि के सात फेरे वाली कहावत को चरितार्थ करते हुए एक दूजे के हुए 142 नवयुगल जोडे का विवाह गाजे बाजे मंगल गीतों के साथ सम्पन्न हुआ । आयोजित कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह अध्यक्षता जनपद पंचायत जवा अध्यक्ष रन्नू पाण्डेय एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल, संचार संकर्म समिति जवा अध्यक्ष प्रवल पाण्डेय, संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय विभाग रीवा प्रदीप दुबे, सांसद प्रतिनिधि चन्द्रमणि मिश्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष जवा पुष्पराज सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष डभौरा ओमप्रकाश उरमलिया, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शिवशंकर तिवारी, जिला कार्यसमिति सदस्य दीपक तिवारी उर्फ दीपू,अमर बहादुर गुप्ता नगर परिषद अध्यक्ष माया गुप्ता, एसडीओपी विनोद कुमार सिंह विधायक प्रतिनिधि कमलराज सिंह रामपाल सिंह भाजपा नेता दिनकर द्विवेदी नाथराय द्विवेदी भूप नारायन मिश्रा लाल जी सिंह रहीस शुक्ला व्यापार मंडल जवा के मोहन गुप्ता अनिल गुप्ता देव द्विवेदी सरपंच, बरौली ठाकुरान कुशल सिंह, सरपंच आलोक सिंह सरपंच गुरु प्रसन्न सिंह छात्र संघ अध्यक्ष अंशुमान सिंह अनिकेत केसरवानी शिव सिंह तोमर उपाध्यक्ष झंडी लाल वर्मा सीईओ एसके मिश्रा, समग्र सुरक्षा के आधिकारी अमित पांडेय एपीओ नागेंद्र सिंह अमित सिंह रिमारी मंच का संचालन विमलकांत गौतम ने किया ।मंचासीन अतिथियों का स्वागत सीईओ जनपद पंचायत जवा की अगुवाई में कर्मचारियों द्वारा माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह का जन्मदिन मंच पर ही केक काट कर मनाया गया। पूरा का पूरा कार्यक्रम मंचीय व्यवस्था पर केंद्रित रहा वही शादी मंडप में मांगलिक कार्यो हेतु आवश्यक कलश वेदी पूजन सामग्री सहित अग्नि तक का अभाव रहा जिसके चलते नव युगल विवाहित जोड़ो को बिना बिना अग्नि तक के साथ फेरे लेकर एक दूजे के हो गए, तत्पश्चात मंचासीन अतिथियों ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके सुखमय जीवन की कामना की। अपने उद्बोधन में विधायक दिव्यराज सिंह ने सभी नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत गरीब कन्याओं का विवाह करा कर बहुत ही पुण्य का कार्य मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया जा रहा है।आभा‌र प्रदर्शन संयुक्त संचालक समाजिक न्याय प्रदीप दुबे ने किया। ज्ञात हो कि नव युगल विवाहित जोडो को देने वाली सामग्री टेंट एवं लंच पैकेट की व्यवस्था भी रीवा के ठेकेदार द्वारा की गई थी। जबकि शासन द्वारा शादी आयोजन खर्च के लिए ₹6 हजार प्रदान किए जाते हैं। उसके बावजूद मंडप में कलश अग्नि सहित मांगलिक पूजन सामग्री का अभाव रहा वा बिना अग्नि के ही साथ फेरे लेकर 142जोडे एक दूजे के हो गए।

image 56

लंच पैकेट के नाम पर खानापूर्ति
शादी उपरांत बाराती घराती को जो लंच पैकेट खाने के लिए दिया गया है 6पूडी,शब्जी जो महक रही थी, मीठा के नाम पर 2 छोटे टुकड़े पेठा के दिए गए थे जो जांच का विषय है।
इस संबंध में संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय विभाग रीवा प्रदीप दुबे ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के सफल कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि बड़े आयोजनों में थोड़ी बहुत अव्यवस्था होने की आम बात कहते हुए नव युगल विवाहित जोड़ों के सुख में भविष्य की कामना की।

- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores