Friday, December 5, 2025

विदिशा मुख्यालय में स्थित श्रीहरि वृद्ध आश्रम के बुजुर्ग माता पिता होली, के उत्सव में खुशी से झूम उठे

vidisha नाच उठी जिंदगी, थिरक उठे पेर।फागुन की मदहोश बहारों के बीच, अलमस्त मौसम में फूलों के श्रृंगारों के बीच।वृद्धजन की कमजोर नैया ओर मजबूत पतवारों के बीच। खून के रिश्तों से दूर, पर दिल के दिलदारों के बीच। आज मध्यप्रदेश के जिला विदिशा मुख्यालय में स्थित श्रीहरि वृद्ध आश्रम के बुजुर्ग माता पिता होली, के उत्सव में खुशी से झूम उठे। अपने घर परिवारों से भी ज्यादा अपने इस प्यार भरे आशियाने में जमकर होली की मस्ती की धूम मचाई और वे अपने सच्चे बेटे बहु श्री वेद प्रकाश शर्मा और श्रीमती इंदिरा शर्मा आश्रम संचालक के साथ होली के रंगों के बीच खुशी से झूम उठे।आज उनकी खुशी का ठिकाना नही था। वे मजबूत चार कंधे उनको सहारा दे रहे थे। जो जीवन के आखिरी सफर तक उनका सहारा बने रहेंगे। इस अवसर पर सभी बुज़ुर्गजन आश्रम परिसर में जमकर थिरके। एक और जँहा, नृत्य, सॉन्ग और हास्य का भरपूर आनंद लिया। वही दूसरी और सभी ने रंग गुलाल लगा कर होली के रंगों ओर होली की मस्ती में डूब गए। श्री हरि वृद्धाश्रम संचालक वेद प्रकाश शर्मा और अध्यक्ष इंदिरा शर्मा ने सभी के पैर छूकर आशीर्वाद लेकर सभी बुज़ुर्ग माता पिता के साथ जम कर होली खेली। ढोलक की थाप, मंजीरों की झंकार के बीच बुज़ुर्गों ने जम कर नृत्य किया। इस अवसर पर विभिन्न समाजसेवी संगठन और शहर के नागरिकों ने आकर सभी बुज़ुर्गजन को स्नेह से भरा गुलाल लगाया और उनका आशीर्वाद लिया अभी भी यह क्रम जारी है। अपने घर और घर की उपेक्षा को भूल चुके ये वृद्ध जन अब आश्रम को ही अपना सच्चा घर मानते हैं। इसीलिए श्रीहरि वृद्धाश्रम को वृद्धजनों का अपना घर कहा है आश्रम अध्यक्ष, इन्दिरा शर्मा और श्री वेद प्रकाश शर्मा के अटूट ओर मजबूत रिश्ते के बीच फाग के राग रंग में होली का उत्सव मनाते हुए आश्रम के सभी बुजुर्ग माता पिताओ की खुशियां देखते ही बनती है। आश्रम में ऐसे ही सभी पर्व मिलजुल कर एकता के साथ सारे धर्मों के इन बुजुर्गो के जीवन मे नई ऊर्जा का संचार करते है।

sdfe
- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores