पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में जेंडर संवेदीकरण पर कार्यशाला आयोजित की गयी। कार्यशाला में ट्रांसजेंडर एल.जी.बी.टी.क्यू. समुदाय के प्रति समाज में फैली गलत धारणाओं से पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को अवगत करवाया गया। डॉ. भारती शुक्ला ने लैंगिकता को सामाजिक परिपोक्ष्य में स्पष्ट करते हुये मेडिकल र्साइंस के नजरिये से लैंंिगक भिन्नता को समझाया। एडवोकेट अहमद वाहिद हुसैन द्वारा ट्रांस प्रेटेक्शन एक्ट और धारा 377 भा.द.वि. के बारे मे विस्तार पूर्वक जानकारी से अवगत कराया गया।

इसके पश्चात समुदाय एल.जी.बी.टी.क्यू. सदस्य एवं अरमान फाउंडेशन के वाईस प्रेसिडेंट लारा द्वारा अपने आत्म अनुभव को सभी पुलिस विभाग के सदस्यों के बीच व्यक्त किया गया। चर्चा-परिचर्चा द्वारा सभी विषरूों पर विचारों का आदान प्रदान किया गया। मनोवैज्ञानिक पायल चौरसिया द्वारा एल.जी.बी.टी.क्यू. समुदाय के लोगों की मनोवैज्ञानिक व बायोलॉजिक शारीरिक बदलाव व उनके हाव-भाव के बारे में बताया गया। अरमान फाउंडेशन की समस्त टीम द्वारा एल.जी.बी.टी.क्यू. समुदाय के बारीक से बारीक व मुख्य पहलुओं को सबसे बीच रखा । उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री तुषार सिंह द्वारा आश्वस्त किया गया कि संवेदनापूर्ण व्यवहार के साथ समाज की मुख्य धारा मंे लाने में पूर्ण सहयोग किया जायेगा, किसी भी थाने में ट्रांस जेंडर के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जायेगा।






Total Users : 13156
Total views : 32004