मैहर। क्षेत्रीय जन कल्याण संघर्ष समिति के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामनिवास उरमलिया द्वारा किसान मजदूर एवं बेरोजगारों के लिए विगत दिनों लगाई गई महापंचायत की सुनवाई के तहत प्रशासन द्वारा तय किए गए समय के मुताबिक 11 फरवरी को अल्ट्राटेक सीमेंट के अधिकारियों ने मैहर के सरलानगर रोड स्थित क्षेत्रीय जन कल्याण संघर्ष समिति कार्यालय पहुंचकर प्राप्त प्रकरणों पर सुनवाई की तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामनिवास उरमलिया की विशेष उपस्थिति में कुल 15 प्रकरणों का निपटान किया गया।
इनकी रही उपस्थिति
अल्ट्राटेक सीमेंट की ओर से एन एस शेखावत एवं विपिन सक्सेना, क्षेत्रीय जन कल्याण संघर्ष समिति के सचिव डॉ. राजकुमार गौतम, रामनिवास उरमलिया यूथ ब्रिगेड के ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद सोनकर, गोलू शुक्ला, विनोद पटेल, राम भगत सेन, राघवेंद्र पटेल, जितेंद्र विश्वकर्मा, पराग द्विवेदी ,सोनू तिवारी, अंकित गौतम ,गुड्डू पयासी गौरैया लखन लाल द्विवेदी सोनवारी,शुभम त्द्विवेदी ,वृंदावन सिंह सहित अनेक बेरोजगार युवा उपस्थित रहे.








Total Users : 12936
Total views : 32843