राज्य शासन की मंशा के अनुरूप जन सामान्य की समस्याओं के निराकरण हेतु प्रति मंगलवार को आयोजित होने वाली जन सुनवाई कार्यक्रम के दौरान आज न्यू कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कमलेश भार्गव ने अधिकारियों के साथ मिलकर विभिन्न स्थानों से आए लोगों की समस्याओं को पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ बारी-बारी से सुना। उन्होंने विभागों के अधिकारियों को शीघ्र ही समस्याओं के निराकरण करने के निर्देश दिए।








Total Users : 12937
Total views : 32844