7 फरवरी से 9 मार्च 2023 तक आयोजित होने वाले दस्तक अभियान हेतु अंर्तविभागीय समन्वय बैठक का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. आरबी कुरेले की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री अरविन्द उपाध्याय, जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. डीके सोनी, समस्त विकासखण्ड़ चिकित्सा अधिकारी, संभागीय समन्वयक न्यूट्रीनिशन इंटरनेशनल, डाॅ. राजावत सर्विलेंस मेडीकल आॅफीसर, डब्लूएचओ, डीएचओ 2 डाॅ. अरूण शर्मा एवं जिला, खण्ड़ स्तरीय अधिकारी अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. आरबी कुरेले ने सभी से समय-सीमा में पोर्टल पर एन्ट्री, दवा वितरण एवं प्रशिक्षण के निर्देश देते हुए कहा कि उपरोक्त कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। महिला बाल विकास अधिकारी श्री अरविन्द उपाध्याय द्वारा अभियान के समय घर-घर भ्रमण करने पर कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन एवं फाॅलोअप करने हेतु बताया गया साथ ही आंगनबाड़ी केन्द्र पर दवाईयां की उपलब्धता हेतु बताया गया।






Total Users : 13153
Total views : 32001