पन्ना स्मृति वन पन्ना में आज दक्षिण वन मंडल एवं उत्तर वन मंडल के कर्मचारियों का संयुक्त प्रशिक्षण का आयोजन वन प्राणी की सुरक्षा एवं रेस्क्यू प्रबंधन के विषय में किया गया। प्रशिक्षण में रेस्क्यू विशेषज्ञ विवेक पगारे द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

इस दौरान वन्य प्राणियों के प्राकृतिक रहवास से बाहर मानव रहवास में आने के कारण उत्पन्न होने वाली स्थितियों पर वन जीव को सकुशल रेस्क्यू करने के बारे में बताया गया। साथ ही वन जीवों की शिकार की घटना की रोकथाम के लिए अमले को सघन गस्ती करने एवं समस्त युक्तियुक्त उपाय करने के उपाय बताकर आवश्यक निर्देश भी दिए गए। प्रशिक्षण कार्यक्रम मुख्य वन संरक्षक छतरपुर संजीव झा के दिशा निर्देश में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में वन मंडल अधिकारी पुनीत सोनकर दक्षिण एवं उत्तर मंडल और उप वन मंडल अधिकारी कल्दा एवं पवई तथा समस्त उत्तर एवं दक्षिण वन मंडल के परिक्षेत्र अधिकारी और क्षेत्रीय अमला सहित पन्ना टाइगर रिजर्व के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।








Total Users : 12843
Total views : 31543