Friday, December 5, 2025

UMARIA : युवाओं ने स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शाे पर चलने का लिया संकल्प

उमरिया – राष्ट्रीय युवा दिवस एवं युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष पर युवा टीम उमरिया के द्वारा बिरसिंहपुर पाली के प्रसिद्ध हरिहर दरबार में स्वामी विवेकानंद जी की रंगोली के माध्यम से चित्र बनाकर दीप प्रज्वलित कर उनके आदर्शाे पर चलने का युवाओं ने लिया संकल्प।

टीम लीडर हिमांशु तिवारी ने बताया कि स्वामी विवेकानंद का चिंतन आज भी देश का मार्ग प्रशस्त कर रहा है। डॉ सत्यप्रकाश ने कहा कि दुनिया में विश्व शांति के लिए स्वामी विवेकानंद का दर्शन पर्याप्त है।स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था कि उठो जागो और तब तक संघर्ष करो जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए हम युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी से यह सीखना चाहिए कि हम अपने लक्ष्य के प्रति कैसे अग्रसर हो सकते हैं। आज के युवा विशेषकर विद्यार्थियों को उनके विचारों को स्मरण करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी महती भूमिका निभानी चाहिए।स्वामी विवेकानंद के आदर्शों से हम सभी युवाओं को ऊर्जा प्राप्त होती है। हमें अपने लक्ष्य के प्रति जागरूक रहने की शक्ति भी प्राप्त होती है। उनके विचारों पर चलते हुए आज देश के युवाओं को अपने सपनों के भारत निर्माण के लिए आगे आना चाहिए। स्वामी जी ने सेवा कार्य एवं मानवता की सेवा का जो संदेश दुनिया को दिया था, उसको हर युवाओं तक पहुंचाने की आवश्यकता है। इनकी रही उपस्थिति हिमांशु तिवारी,खुशी सेन,सुनील प्रजापति, मंगला शुक्ला, सिद्धि शुक्ला, राहुल सिंह, अमृता सिंह, खुशी बर्मन, सुलोचना गुप्ता ,खुशनुमा बानो, खुशबू बर्मन एवं सभी युवा उपस्थित रहे।

image 204
- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores