सतना विंध्य के प्रवेश द्वार का गौरव दिवस आगामी 25 जनवरी को जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। पहली बार किये जाने वाले इस आयोजन में यहां 4 दिनों तक विविध कार्यक्रमों के द्वारा सतना हसता खेलता झूमता नजर आएगा। शहर को रोशनी से नहलाया जायेगा और देश के कई प्रसिद्ध कलाकार जैसे सिंगर सुदेश भोसले,वक्त प्रसिद्ध लेखक मनोज मुंतशिर और कॉमेडी कलाकार रावेंद्र जॉनी की प्रस्तुतियां होंगी।
सतना महापौर योगेश ताम्रकार व कमिश्नर राजेश शाही ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये सतना नगर गौरव दिवस के आयोजन की जानकारी दी। इस दौरान स्पीकर राजेश चतुर्वेदी पालन भी उपस्थित रहे। बताया गया की आयोजन 22 से 25 जनवरी तक होगा।

पहले दिन 22 जनवरी को सुबह 7 बजे दादा सुखेंद्र सिंह स्टेडियम से स्वच्छता संदेश के साथ प्लाग रन शुरू होगी। जबकि, सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक खेल प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें बॉलीवॉल, बैडमिंटन, रस्साकसी, बैलून दौड़, शटल दौड़, रिले दौड़ और कुर्सी दौड़ की प्रतियोगिताएं होंगी।
आयोजन के दुसरे दिन 23 जनवरी को सुबह 8 बजे से धवारी स्टेडियम में मीडिया और प्रशासन के बीच मैत्री क्रिकेट मैच होगा।इसके अलावा इसी दिन अमृत पार्क में छात्र छात्राएं पेंटिंग और रंगोली, पतंगबाजी प्रतियोगिता में भी हिस्सेदारी करेंगे।






Total Users : 12811
Total views : 31502