Friday, December 5, 2025

PANNA : बाघिन पी 141 अपने दोनों शावकों के साथ सैलानियों को देखने को मिली, रोमांचित हो उठे पर्यटक

पन्ना टाइगर रिजर्व में इन दिनों देश विदेश के पर्यटकों को एक दो नहीं बल्कि तीन-तीन बाघ एक साथ दिखायी दे रहे हैं। यंहा पर बाघिन पी 141 अपने दोनों शावकों के साथ सैलानियों को देखने को मिल रही है। पर्यटक यह नजारा अपने-अपने मोबाइलों में कैद कर बेहद खुश नज़र आ रहे है ।

image 76

ताज़ा जानकारी की मणि जाएँ तो मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में 75 से भी अधिक छोटे बड़े बाघों की संख्या है। यहां पर पिछले एक साल में ही अलग अलग बाघिनों ने 16शावकों को जन्म दिया है। जिसमें बाघिन पी 141 भी शामिल हैं, जिसके 1 साल के दो शावक है।और दोनों शावक मां के साथ अक्सर ही जंगल में दिखाई देते रहते हैं।जो पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।अभी हाल ही में नववर्ष के दौरान देश विदेश से आए कई पर्यटकों को बाघिन अपने शावकों के साथ कई बार दिखाई दी है।

image 77

अगर नए साल में आए पर्यटकों की बात की जाये तो अबतक 1962 पर्यटकों ने इस साल नए साल में पन्ना टाइगर रिजर्व का भ्रमण कर चुके हैं। जिसमें 48 विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं, जिन्होंने पन्ना टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों व प्रकृति के बीच अपना नयासाल मनाया। वहीं पन्ना टाइगर रिजर्व के पास पांडव फॉल में भी करीब 2837 पर्यटकों ने भ्रमण किया है। पांडव फॉल में वैसे तो ऐतिहासिक झरना है, जिसका वर्णन महाभारत काल से भी मिलता है।यहाँ पर झरने के साथ-साथ पांडवों की कई गुफाएं हैं, जिन्हे देखने लिए यहां वर्षभर पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है।

image 78
- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores