Sunday, March 29, 2026

Gwalior में Exam देने निकली 7वीं की छात्रा लापता, अपहरण की आशंका, UP में मिली Location

1200 675 23216145 thumbnail 16x9 jp

ग्वालियर में हाल ही में एक स्कूली बच्चे के अपहरण के बाद पूरे शहर में हड़कंप मच गया था, जबकि अब एक फिर ऐसी ही घटना से शहर में आम आदमी गुस्से में नजर आ रहा है. क्योंकि ग्वालियर में 7वीं की एक छात्रा पिछले 24 घंटे से लापता बताई जा रही है. बताया जा राह है कि वह घर से एग्जाम देने के लिए स्कूल निकली थी. लेकिन वह घर ही नहीं लौटी, जिसके बाद परिजनों ने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस और स्कूल को दी है. घटना के बाद मामला अपहरण की आशंका का बताया जा रहा है, वहीं 24 घंटे से छात्रा का कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजन और लोगों में आक्रोश दिख रहा है. 

यूपी के मथुरा में मिली लोकेशन 
मामला ग्वालियर के गिरवाई थाना क्षेत्र में आने वाली विष्णु कॉलोनी सिकंदर कंपू का बताया जा रहा है, यहां के सेंट टेरेसा स्कूल में पढ़ने वाली एक 7वीं क्लास की छात्रा 24 घंटे से गायब है. उसकी आखिरी लोकेशन यूपी के मथुरा में मिली है. जिसके बाद ग्वालियर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं पुलिस की एक टीम ग्वालियर के लिए भी रवाना हो गई है, जबकि मथुरा पुलिस को भी मामले की जानकारी दे दी गई है. इधर छात्रा के परिजनों ने स्कूल पहुंचकर जमकर हंगामा मचाया, परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल है. क्योंकि 24 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन छात्रा की स्पष्ट जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है | पुलिस का कहना है कि छात्रा एग्जाम देने के लिए स्कूल पहुंची थी, लेकिन स्कूल से वापस घर नहीं पहुंची है, इसलिए मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है. क्योंकि परिजनों ने अपहरण की आशंका भी जताई है. क्योंकि छात्रा अचानक से गायब हुई है

ग्वालियर में छात्र का भी किया था अपहरण 
बता दें कि हाल ही में ग्वालियर में एक छात्र का भी अपहरण कर लिया था, जहां दो बदमाशों ने मां के साथ स्कूल जा रहे छात्र को छीन लिया था, जबकि मां की आंखों में मिर्ची मार दी थी. हालांकि 24 घंटे से पहले ही बदमाश डर के चलते छात्र को मुरैना के पास एक गांव में छोड़कर भाग गए थे. जिसके बाद पुलिस उसे वापस ग्वालियर ले आई थी. लेकिन इस घटना के बाद अब छात्रा के लापता होने से फिर ग्वालियर पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं|

- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores