Sunday, March 29, 2026

देश को पता होना चाहिए इसमें कौन लोग शामिल हैं… USAID फंडिंग पर विदेश मंत्री S Jaishankar ने क्यों कही ये बात

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कहा कि सरकार भारतीय चुनावों में विदेशी हस्तक्षेप का सुझाव देने वाले बयानों की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में फैक्ट सामने आएंगे। जयशंकर ने काह कि सरकार ट्रंप के यूएसएआईडी से जुड़े बयानों की जांच कर रही है।

नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कहा कि सरकार ट्रंप प्रशासन के उन बयानों की जांच कर रही है, जिनमें भारतीय चुनावों में विदेशी हस्तक्षेप का सुझाव दिया गया है। जयशंकर ने कहा कि इस मामले में फैक्ट सामने आएंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले कहा था कि यूएसएआईडी ने भारत में मतदान को बढ़ावा देने के लिए 2.1 करोड़ डॉलर अलॉट किए हैं। उन्होंने आश्चर्य जताया कि क्या इसका उद्देश्य ‘किसी और को निर्वाचित कराना’ है।

‘जो जानकारी मिल रही वो चिंताजनक’

एक कार्यक्रम में बोलते हुए मंत्री ने कहा कि ट्रंप प्रशासन के लोगों ने कुछ ऐसी जानकारी दी है जो चिंताजनक है। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि एक सरकार के तौर पर हम इस पर गौर कर रहे हैं। मेरा मानना है कि तथ्य सामने आएंगे… USAID को सद्भावना के साथ यहां आने की अनुमति दी गई थी, ताकि वह सद्भावनापूर्ण गतिविधियां कर सके।

1f19948e974585c5f34e46ceff6f51e6

‘देश को पता होना चाहिए कौन लोग शामिल हैं’

उन्होंने कहा कि; अब अमेरिका से सुझाव मिल रहे हैं कि ऐसी गतिविधियां हैं जो दुर्भावनापूर्ण हैं। विदेश मंत्री ने कहा कि यह चिंताजनक है, और अगर इसमें कुछ है, तो देश को पता होना चाहिए कि इसमें कौन लोग शामिल हैं। लगातार तीसरे दिन ट्रंप ने यही मुद्दा उठाया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस बार कहा कि मतदान के लिए भारत में मेरे मित्र प्रधानमंत्री मोदी को इक्कीस मिलियन डॉलर दिए जा रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि हम भारत में मतदान के लिए 21 मिलियन डॉलर दे रहे हैं। हमारा क्या? मैं भी मतदान चाहता हूं।

इससे पहले विदेश मंत्रालय ने भी शुक्रवार को कहा था कि भारतीय एजेंसियां ट्रंप प्रशासन के बयानों की जांच कर रही हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा था कि ये स्पष्ट रूप से बहुत परेशान करने वाले हैं। इससे भारत के आंतरिक मामलों में विदेशी हस्तक्षेप की चिंताएं पैदा हुई हैं। इन आरोपों से देश में हंगामा मच गया है।

- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores