
PM Modi praised RSS : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की खूब तारीफ की। पीएम ने कहा कि संघ की वजह से ही मैंने मराठी भाषा सीखी और संस्कृति से जुड़ने का मौका मिला।
12 करोड़ लोगों की इच्छा हुई पूरी
प्रधानमंत्री ने आरएसएस का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान ही मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया गया, ये एक बड़ी उपलब्धी है। पीएम ने कहा कि इसका दुनिया भर में 12 करोड़ मराठी भाषी लोग इंतजार कर रहे थे।
पीएम मोदी ने विज्ञान भवन में 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मराठी संस्कृति और भाषा सीखने का श्रेय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को देते हुए कहा कि संघ युवाओं को भारतीय संस्कृति से जोड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक यज्ञ कर रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि यह सम्मेलन छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक के 350 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया है। पीएम मोदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक, एक मराठी भाषी व्यक्ति को भी याद किया, जिन्होंने लगभग 100 साल पहले RSS की स्थापना की थी।
उन्होंने जोर देते हुए कहा कि RSS अपनी शताब्दी वर्ष मना रहा है और स्वामी विवेकानंद की तरह युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति का उपदेश देने के लिए प्रयासरत है।







Total Users : 12937
Total views : 32844