Tuesday, April 8, 2025

Weather News: फिर करवट लेगा मौसम, Bihar-Jharkhand समेत 13 राज्यों में होगी बारिश; Punjab-Rajsthan में गिरा पारा

rainfall28

 Weather Today News फरवरी का महीना आते ही ठंड खत्म होती दिख रही थी, लेकिन महीने के खत्म होने से पहले मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते उत्तर भारत के कई राज्यों में भी पारा गिर गया है। 

वहीं, मौसम विभाग (IMD) ने अब 13 राज्यों में बारिश का भी अलर्ट जारी कर दिया है। जिससे मौसम और ठंडा होने की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर में गिरेगा तापमान
दिल्ली-एनसीआर (Weather update Today) में बीते दिनों हल्की बूंदाबांदी के बाद तापमान में गिरावट आई है। अब न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से घटकर 12 डिग्री रह सकता है। आने वाले समय तापमान और कम हो सकता है। हालांकि, अभी बारिश के कोई आसार नहीं है।

पहाड़ों में हो रही बर्फबारी
*पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर दिखाई देने लगा है।

*जम्मू- कश्मीर में मौसम ने जैसे ही करवट ली गुलमर्ग, नत्थाटाप, सोनमर्ग, पत्नीटाप और त्रिकुटा पर्वत समेत कई इलाकों में  बर्फबारी शुरू हो गई।

*यहां तक की बर्फबारी के कारण हुई फिसलन के चलते जम्मू-श्रीनगर हाईवे को एहतियातन यातायात के लिए बंद कर दिया गया। 

हिमाचल में बर्फबारी का अलर्ट
हिमाचल के कई इलाकों में बर्फबारी जारी है। रोहतांग, बारालाचा, शिंकुला व कुंजम दर्रे में डेढ़ से दो फीट बर्फ की चादर बिछी है। शिमला व मनाली में भी यही हाल है।

अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर में डेढ़ फीट बर्फ बिछ गई है। अब मौसम विभाग ने कांगड़ा, चंबा, कुल्लू और मंडी जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।

पंजाब-राजस्थान में बदला मौसम
पंजाब के अमृतसर समेत कई इलाकों में बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है। पंजाब में तापमान में 4 डिग्री तक की कमी आई है। वहीं, राजस्थान में हल्की बारिश के बाद कई क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है।

बिहार समेत इन राज्यों में होगी बारिश
मौसम विभाग ने 13 राज्यों में भारी से हल्की बारिश की संभावना जताई है। पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, बिहार, सिक्किम, आंध्र प्रदेश, केरल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा में बारिश की चेतावनी जारी की गई।

- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores
Ghaziabad
23°C
Clear sky
2.7 m/s
39%
758 mmHg
06:00
23°C
07:00
23°C
08:00
25°C
09:00
29°C
10:00
32°C
11:00
34°C
12:00
36°C
13:00
38°C
14:00
39°C
15:00
39°C
16:00
39°C
17:00
39°C
18:00
38°C
19:00
35°C
20:00
33°C
21:00
32°C
22:00
31°C
23:00
30°C
00:00
28°C
01:00
28°C
02:00
27°C
03:00
26°C
04:00
26°C
05:00
25°C
06:00
25°C
07:00
25°C
08:00
26°C
09:00
29°C
10:00
32°C
11:00
34°C
12:00
36°C
13:00
38°C
14:00
39°C
15:00
39°C
16:00
39°C
17:00
38°C
18:00
37°C
19:00
35°C
20:00
33°C
21:00
31°C
22:00
30°C
23:00
29°C