Friday, March 27, 2026

बाजू की लटकती चर्बी को कम करने के लिए करें ये 5 Exercies, बिना किसी झिझक पहन पाएंगी Sleeveless Tops

बाजू पर चर्बी ज्यादा होने की वजह से कई लोगों को शर्मिंदगी का एहसास होने लगता है। इसके कारण कई बार उनका आत्मविश्वास भी कम हो जाता है। ऐसे में बाजू की चर्बी को कम करने के लिए हम कुछ असरदार और आसान एक्सरसाइज (Fitness Tips for Women) बता रहे हैं जिससे बाजू के मसल्स टोन होंगे और उनमें मजबूती भी आएगी।

How to Reduce Arm Fat: बाजू की लटकती चर्बी, जिसे अक्सर “बैटविंग्स” कहा जाता है, कई लोगों के लिए एक आम समस्या है। यह समस्या उम्र बढ़ने, वजन बढ़ने या शरीर में फैट जमा होने के कारण होती है।

हालांकि, नियमित एक्सरसाइज और स्वस्थ आहार के माध्यम से इस समस्या को कम किया जा सकता है। यहां हम बाजू की लटकती चर्बी को कम करने के लिए 5 असरदार एक्सरसाइज (Exercise For Arm Fat) के बारे में जानेंगे।

ट्राइसेप्स डिप्स
ट्राइसेप्स डिप्स बाजू की मांसपेशियों को मजबूत करने और चर्बी को कम करने के लिए एक बेहतरीन एक्सरसाइज है। इसे करने के लिए-

1.एक मजबूत कुर्सी या बेंच का इस्तेमाल करें।

2.कुर्सी के किनारे पर हाथ रखकर बैठें और पैरों को सीधा फैलाएं।

3.अपने शरीर को नीचे की ओर ले जाएं और फिर ऊपर उठें।

4.इस प्रक्रिया को 10-15 बार दोहराएं।

पुश-अप्स
पुश-अप्स न केवल छाती, बल्कि बाजू की मांसपेशियों को भी मजबूत करते हैं। इसे करने के लिए-

1.इस प्रक्रिया को 10-12 बार दोहराएं।

2.जमीन पर पेट के बल लेट जाएं और हाथों को कंधे की चौड़ाई पर रखें।

3.शरीर को सीधा रखते हुए ऊपर की ओर उठें और फिर नीचे आएं।

बाइसेप्स कर्ल
बाइसेप्स कर्ल बाजू की मांसपेशियों को टोन करने में मदद करता है। इसे करने के लिए-

1.दोनों हाथों में डंबल पकड़ें और सीधे खड़े हो जाएं।

2.कोहनियों को मोड़ते हुए डंबल को कंधे की ओर ले जाएं।

3.इस प्रक्रिया को 12-15 बार दोहराएं।

ट्राइसेप्स किकबैक

ट्राइसेप्स किकबैक
बाजू की पिछली मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए एक असरदार एक्सरसाइज है। इसे करने के लिए-

1.एक हाथ में डंबल पकड़ें और दूसरे हाथ से कुर्सी या बेंच को पकड़ें।

2.कोहनी को मोड़ते हुए डंबल को पीछे की ओर ले जाएं।

3.इस प्रक्रिया को 10-12 बार दोहराएं।

- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores