प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर कुंभ स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो और बस के बीच हुई भीषण टक्कर में 10 श्रद्धालुओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 19 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देर रात करीब 2 बजे मेजा थाना क्षेत्र के मनु के पुरा गांव के पास हुआ, जब छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से आ रही बोलेरो अचानक सामने से आ रही बस से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी यात्रियों की मौके पर ही जान चली गई। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को तत्काल रामनगर सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल श्रद्धालु मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के निवासी बताए जा रहे हैं, जो संगम स्नान के बाद वाराणसी जा रहे थे। इस हृदयविदारक दुर्घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
आपका विचार ?
Live
How is my site?
This poll is for your feedback that matter to us
Latest news
Live Scores





Total Users : 12901
Total views : 31872