Friday, December 5, 2025

Haj में बच्चों की entry बैन, 14 देशों के लिए बदले visa नियम

सऊदी अरब ने हज 2025 को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। इस नए फैसले के तहत बच्चों को हज यात्रा में शामिल होने से रोक दिया गया है। सऊदी अरब के हज और उमरा मंत्रालय के अनुसार, हर साल हज के दौरान बढ़ती भीड़ और सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। सरकार का मानना है कि भीड़भाड़ में छोटे बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित कर पाना मुश्किल होता है, इसलिए उनकी भागीदारी पर रोक लगाई गई है। इसके अलावा, इस साल हज करने वालों के लिए प्राथमिकता पहली बार जाने वाले तीर्थयात्रियों को दी जाएगी। हज 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, और तीर्थयात्री ‘Nusuk App’ या ऑफिशियल ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

सऊदी सरकार ने 14 देशों के लिए वीजा नियमों में भी अहम बदलाव किए हैं। नए नियमों के तहत, अल्जीरिया, बांग्लादेश, मिस्र, इथोपिया, भारत, इंडोनेशिया, इराक, जॉर्डन, मोरक्को, नाइजीरिया, पाकिस्तान, सूडान, ट्यूनीशिया और यमन के यात्रियों को अब एक साल के मल्टीपल एंट्री वीजा की सुविधा नहीं मिलेगी। सऊदी अरब ने इन देशों के लिए इस वीजा सुविधा को अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दिया है। अब इन देशों के नागरिक केवल सिंगल एंट्री वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिसकी वैधता 30 दिनों तक होगी। इन बदलावों से व्यापार, पर्यटन और पारिवारिक यात्राओं पर भी प्रभाव पड़ने की संभावना है।

गौरतलब है कि सऊदी अरब समय-समय पर हज और उमरा को लेकर अपने नियमों में बदलाव करता रहता है। पिछले वर्ष 2024 में, उमरा यात्रा के दौरान ग्रेट ग्रैंड मस्जिद के पास फोटोग्राफी को लेकर भी प्रतिबंध लगाए गए थे। सरकार ने तीर्थयात्रियों को निर्देश दिए थे कि बिना अनुमति किसी की तस्वीर न लें और ज्यादा देर तक मस्जिद परिसर में फोटोग्राफी से बचें। सऊदी प्रशासन का मानना है कि इन नियमों का उद्देश्य तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और सुगम अनुभव सुनिश्चित करना है।

- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores