Sunday, March 29, 2026

Fatehpur में बड़ा रेल हादसा टला, मालगाड़ियों की भिड़ंत, Video हुआ Viral

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के खागा कस्बे में मंगलवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा टल गया। यहां एक ही ट्रैक पर दो मालगाड़ियां आपस में भिड़ गईं, जिससे इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में दोनों गाड़ियों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई और कई ट्रेनों को रोक दिया गया, वहीं कई ट्रेनों के रूट भी बदल दिए गए। सूचना मिलते ही रेलवे के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। यह हादसा पांभीपुर रेलवे व्यावसायिक कॉरिडोर के पास हुआ, जहां पहली मालगाड़ी सिग्नल न मिलने की वजह से खड़ी थी, और पीछे से दूसरी मालगाड़ी ने टक्कर मार दी।

हादसे के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया, जिसे ठा. अनीष रघुवंशी नामक यूजर ने एक्स प्लेटफॉर्म पर शेयर किया। वीडियो में दोनों मालगाड़ियों के भिड़ने के दृश्य दिखाई दे रहे हैं, जिसमें गार्ड डिब्बा और इंजन पट्टी से नीचे उतरते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने विभागीय लापरवाही का आरोप लगाया और लिखा, “फतेहपुर में विभागीय लापरवाही के कारण मालगाड़ियां आपस में भिड़ी।” गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन यह हादसा रेलवे प्रशासन की लापरवाही को उजागर करता है। फिलहाल, रेलवे ट्रैक को साफ किया जा रहा है और जांच जारी है।

- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores