Sunday, March 29, 2026

अब Tax बचाने के तरीके बदलेंगे, सरकार कर रही है बड़े बदलाव की तैयारी

सरकार सैलरीड क्लास के लिए टैक्स नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है, जिससे आपकी जेब पर सीधा असर पड़ेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2025 के बजट में सैलरी से मिलने वाले कुछ बेनिफिट्स और पर्क्स पर नए नियम लागू करने का प्रस्ताव रखा है। अनुमान है कि इन बदलावों का जिक्र संसद में पेश होने वाले इनकम टैक्स बिल में किया जाएगा।

अभी तक कंपनियों द्वारा कर्मचारियों को दिए जाने वाले कई पर्क्स जैसे लैपटॉप, फ्री घर, कार, फूड कूपन, ट्रैवल अलाउंस, मोबाइल और जिम बिल पर टैक्स नहीं लगता था। इसके अलावा, प्रोविडेंट फंड, मेडिकल सुविधा, और अन्य अलाउंस भी टैक्स फ्री थे। अगर सरकार नए नियम लागू करती है, तो सैलरी से ये टैक्स-फ्री बेनिफिट्स खत्म हो सकते हैं। इसका मतलब है कि मोबाइल, जिम, पेट्रोल, टैक्सी बिल आदि को अब सैलरी का हिस्सा माना जाएगा और इन पर टैक्स देना होगा। इससे कुल टैक्सेबल इनकम बढ़ सकती है।

हालांकि, सरकार ने नई टैक्स रिजीम में 12 लाख रुपये तक की आय को टैक्स फ्री कर दिया है। इसके साथ ही 75,000 रुपये के स्टैंडर्ड डिडक्शन को मिलाकर 12.75 लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। यह सैलरीड क्लास के लिए एक राहत की खबर है।

- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores