हेमा मालिनी भारतीय सिनेमा की एक प्रतिष्ठित अभिनेत्री और नृत्यांगना हैं, जिन्हें “ड्रीम गर्ल” के नाम से भी जाना जाता है। वे मथुरा (उत्तर प्रदेश) से भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा सांसद भी हैं। लगभग चार दशक से ज्यादा के अपने करियर में, हेमा मालिनी ने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में अपने अभिनय और सौंदर्य से एक अलग पहचान बनाई। 1999 में फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित होने के साथ ही उन्होंने अभिनय के क्षेत्र में अमूल्य योगदान दिया।
हेमा मालिनी का जन्म 16 अक्टूबर 1948 को तमिलनाडु के अम्मनकुडी में एक तमिलियन परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम वीएसआर चक्रवर्ती और मां का नाम जया चक्रवर्ती था, जो एक फिल्म निर्माता थीं।
हेमा मालिनी की शादी बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता धर्मेन्द्र से हुई थी। उनके दो बेटियां हैं, ईशा देओल और अहाना देओल। सन्नी देओल और बॉबी देओल उनके सौतेले बेटे हैं, जो दोनों फिल्म अभिनेता हैं।
हेमा मालिनी ने अपने करियर की शुरुआत 1968 में राज कपूर द्वारा निर्देशित फिल्म सपनों के सौदागर से की थी, हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही, लेकिन हेमा को अभिनय में पहचान मिलने लगी। 1970 में फिल्म जॉनी मेरा नाम से उन्हें पहली बड़ी सफलता मिली, जिसमें उनके साथ देवानंद थे। 1971 में अंदाज फिल्म से उन्हें एक बड़ा ब्रेक मिला, और फिर 1972 में सीता और गीता फिल्म ने उन्हें स्टार बना दिया। इस फिल्म में दोहरी भूमिका निभाने के बाद, उन्हें फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला।
हेमा मालिनी की जोड़ी अभिनेता धर्मेन्द्र के साथ बेहद हिट रही, विशेषकर शोले (1975) में उनकी भूमिका बसंती को लोग आज भी याद करते हैं। इसके बाद वे चालबाज, बगावत, आतंक, रजिया सुलतान, दोस्त जैसी फिल्मों में नजर आईं और दर्शकों के दिलों पर राज किया।
हेमा मालिनी ने 2003 में भारतीय जनता पार्टी से राजनीति में कदम रखा और राज्यसभा की सदस्य बनीं। वर्तमान में वे मथुरा से लोकसभा सांसद हैं और राजनीति में भी सक्रिय रूप से काम कर रही हैं।
हेमा मालिनी को उनके सिने करियर के लिए कई पुरस्कार प्राप्त हुए हैं, जिनमें 2000 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री और फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड शामिल हैं। उनकी भूमिका और योगदान भारतीय सिनेमा में अविस्मरणीय हैं।
हेमा मालिनी न केवल एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं, बल्कि एक प्रेरणा भी हैं, जिन्होंने अपने अभिनय, सौंदर्य और दृढ़ इच्छाशक्ति से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अमिट छाप छोड़ी है।





Total Users : 13161
Total views : 32012