Sunday, March 29, 2026

MP Weather Update: चिलचिलाती धूप के बाद कड़ाके की ठंड का अलर्ट

मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से तेज धूप और बढ़ते तापमान ने लोगों को थोड़ी राहत दी थी, लेकिन अब मौसम विभाग ने ठंड के बारे में अलर्ट जारी किया है। मौसम के इस बदलाव से न सिर्फ प्रदेश के तापमान में गिरावट आएगी, बल्कि बर्फीली हवाएं भी प्रदेश में दस्तक देने वाली हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 25 जनवरी से मध्य प्रदेश में एक बार फिर कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है। प्रदेश के मौसम की पूरी खबर जानने के लिए देखिये हमारी ये पूरी रिपोर्ट

वीओ – मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से तेज धूप के कारण तापमान में इजाफा देखा गया है। दिन का तापमान कई जगहों पर 28 डिग्री से भी ज्यादा पहुँच गया। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, और ग्वालियर समेत कई शहरों में दिन का तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक दर्ज हुआ। इस दौरान, मंडला जैसे स्थानों पर तापमान 31.2 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया।

हालांकि, इस तेज धूप का असर ज्यादा समय तक नहीं रहने वाला है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 25 जनवरी से प्रदेश में उत्तरी हवाओं का रुख बदल सकता है और इसके साथ ही बर्फीली हवाएं चलने लगेंगी। इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है, और ठंड की तीव्रता में इजाफा होगा।

सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेद प्रकाश सिंह के अनुसार, पंजाब और इसके आसपास के क्षेत्रों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है, साथ ही एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की भी गतिविधि चल रही है। इसके परिणामस्वरूप प्रदेश में दक्षिण-पूर्वी हवा का असर रहेगा, और इसके कारण तापमान में गिरावट आनी शुरू हो जाएगी। यह ठंडी हवाएं प्रदेश के कई इलाकों में तेज सर्दी का कारण बनेंगी।मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में बर्फीली हवाओं का असर 25 जनवरी से महसूस किया जाएगा। इस दिन से दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में सर्दी का असर बढ़ने लगेगा। ठंडी का असर विशेषकर भोपाल, उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर और शहडोल क्षेत्रों में अधिक देखा जाएगा।आज यानी 24 जनवरी को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज धूप रहेगी। दिन का तापमान सामान्य से ऊपर रहेगा, लेकिन रात के समय तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विभाग के अनुसार, रात के समय तापमान में गिरावट के कारण ठंड बढ़ेगी, और आने वाले दिनों में यह ठंड और भी तेज हो सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान भोपाल, इंदौर, उज्जैन और शहडोल संभागों में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिला। हालांकि, जैसे-जैसे बर्फीली हवाएं प्रदेश में आना शुरू होंगी, दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी। यह ठंड 25 जनवरी से अधिक प्रभावी हो जाएगी। मध्य प्रदेश में मौसम का ये बदलाव लोगों के लिए राहत का कारण बन सकता है। तेज धूप के बाद अब ठंडी का दौर शुरू होने जा रहा है। मौसम विभाग की सलाह है कि लोग ठंड से बचने के लिए तैयार रहें और गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकलें, क्योंकि आने वाले दिनों में ठंडी बढ़ सकती है और सर्दी के सितम से बचना जरूरी होगा।

- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores