राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को अपने शपथ ग्रहण के कुछ ही घंटों बाद एक बड़ा और विवादास्पद फैसला लेते हुए अमेरिका को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से बाहर निकालने के आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए। कोरोना महामारी के दौरान WHO पर बार-बार तीखे हमले करने वाले ट्रंप ने व्हाइट हाउस में इस फैसले पर हस्ताक्षर करते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के साथ पक्षपात किया गया है और WHO ने चीन को तरजीह देते हुए हमें धोखा दिया है। ट्रंप ने यह भी कहा कि WHO ने अपने कर्तव्यों का पालन करने में नाकामी दिखाई है और चीन की ओर झुकाव रखते हुए अमेरिका के हितों को अनदेखा किया है। इस कदम ने न केवल वैश्विक स्वास्थ्य समुदाय में खलबली मचाई है, बल्कि अमेरिका की अंतरराष्ट्रीय नीतियों में भी एक बड़ा मोड़ लाने का संकेत दिया है।
आपका विचार ?
Live
How is my site?
This poll is for your feedback that matter to us
Latest news
Live Scores







Total Users : 12937
Total views : 32844