कानपुर के बजरंग भदौरिया का जीवन तब पूरी तरह बदल गया जब उन्होंने अपनी पत्नी की खुशी के लिए कनाडा की अपनी शानदार नौकरी छोड़कर भारत लौटने का निर्णय लिया। बजरंग ने अपनी शिकायत में कहा कि उन्होंने अपनी पत्नी को सरकारी नौकरी दिलाने में हर संभव सहयोग किया, लेकिन जब उनकी पत्नी को नौकरी मिल गई, तो उसने उनके साथ रहने से साफ इनकार कर दिया। अब स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि पत्नी ने साथ रहने की शर्त पर एक करोड़ रुपये की मांग कर दी है। यह मामला नौबस्ता थाने तक पहुंच चुका है, जहां बजरंग ने अपनी पत्नी, ससुर और सास पर धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
बजरंग ने दावा किया है कि उनका सारा समर्पण और प्यार छल का शिकार हो गया है। इस प्रकरण ने उनकी जिंदगी में उथल-पुथल मचा दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। क्या पति का त्याग और परिवार के लिए किया गया बलिदान इस तरह की बेवफाई का पात्र है?







Total Users : 12937
Total views : 32844