कैलिफोर्निया के लॉस एंजेलिस में लगी भीषण आग ने हजारों लोगों को सड़कों पर रात गुजारने के लिए मजबूर कर दिया है। इस आग में अब तक 11 लोगों की जान जा चुकी है, और हजारों घर राख हो गए हैं। करीब 40 हजार एकड़ का इलाका इसकी चपेट में आ चुका है। तेज़ हवाओं के चलते आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है। इस आपदा से 200 अरब डॉलर तक के नुकसान का अनुमान है।
नमस्कार! आप देख रहे हैं द खबरदार न्यूज़ आज हम बात करेंगे अमेरिका के कैलिफोर्निया में फैली उस भीषण आग की, जिसने आम से लेकर खास तक सभी को प्रभावित किया है। यह आग किस हद तक खतरनाक हो चुकी है और कैसे यह त्रासदी बन गई है, आइए जानते हैं।
कैलिफोर्निया में पिछले चार दिनों से आग की लपटें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। तेज़ हवाएं और सूखी परिस्थितियां इस आग को और भी विकराल बना रही हैं। अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 10 हजार से अधिक इमारतें खाक हो गई हैं। खासतौर पर लॉस एंजेलिस का सनसेट बुलेवार्ड और हॉलीवुड हिल्स जैसे इलाके इस आपदा से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। बॉलीवुड और हॉलीवुड के कई बड़े सितारे अपने घर छोड़ने पर मजबूर हुए हैं। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी इस त्रासदी के मद्देनज़र अपनी विदेश यात्रा रद्द कर दी है।
हवा की रफ्तार कभी-कभी 160 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच रही है, जिससे आग और तेजी से फैल रही है। सैंटा एना की तेज़ हवाएं दिशा बदल-बदलकर नए इलाकों को अपनी चपेट में ले रही हैं। इस आग में कई धर्मस्थल, कम्युनिटी सेंटर्स, और बैंकों के जलने की भी खबरें हैं।
इस तबाही में अब तक बीमा कंपनियों को 20 अरब डॉलर का नुकसान हो चुका है, और यह आंकड़ा 200 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। कनाडा ने अपने विशेष सुपर स्कूपर प्लेन भेजकर मदद की पेशकश की है। ये प्लेन आग बुझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। अंतरिक्ष से भी इस आग का धुआं देखा जा सकता है, जिसका भयावह दृश्य नासा की तस्वीरों में सामने आया है।






Total Users : 13156
Total views : 32004