Sunday, March 29, 2026

बुजुर्ग को बनाया अपना शिकार, किया 90 लाख की ठगी

वडोदरा में साइबर ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। करेलीबाग क्षेत्र में रहने वाले सेवानिवृत्त बैंककर्मी भूपेंद्र शाह को एक खतरनाक साजिश में फंसाकर 90 लाख रुपये की ठगी की गई। पुलिस के अनुसार, ठगों ने भूपेंद्र शाह को फोन पर बताया कि उनके नाम से विदेश में भेजे गए एक पार्सल में ड्रग्स पाया गया है, जिसके बाद उन्हें धमकाकर पैसे ट्रांसफर करवाए गए। ठगों ने शाह को डिजिटल गिरफ्तारी की धमकी दी, जिससे वे भयभीत हो गए। पुलिस को जब मामले की जानकारी मिली, तब तकनीकी टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अहमदाबाद से प्रशांत सारंग और नरोडा से हिमांशु वाघेला को गिरफ्तार किया। शुरुआती जांच में आरोपियों के बैंक खातों में 10 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला है, और अब उनके बैंकिंग रिकॉर्ड्स की गहनता से जांच की जा रही है।

एसीपी मयूरसिंह राजपूत ने बताया कि यह गिरोह बुजुर्गों को डराने-धमकाने और बैंकिंग जानकारी हासिल कर लाखों रुपये उड़ा लेने में माहिर था। साइबर सेल ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी अनजान कॉल पर भरोसा न करें और अपनी बैंकिंग डिटेल्स को गोपनीय रखें। पुलिस की पूछताछ में अन्य मामलों के भी उजागर होने की संभावना जताई गई है।

- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores