Sunday, March 29, 2026

यूनियन कार्बाइड का जहरीला कचरा बना पीथमपुर के लिए चिंता का विषय

पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे को जलाने के सरकार के निर्णय ने इंदौर और पीथमपुर के नागरिकों को गंभीर चिंता में डाल दिया है। इस फैसले के तहत, कचरे को 1 जनवरी, 2025 को ग्रीन कॉरिडोर के माध्यम से भोपाल से पीथमपुर स्थानांतरित किया गया। हालांकि, स्थानीय लोग इस प्रक्रिया से नाखुश हैं और उन्हें डर है कि इससे पर्यावरण को गंभीर नुकसान हो सकता है। ऐसे में जनता के सर्कार से कई सवाल है। कुछ लोगो का कहना है की जब 8 साल पहले इस कचरे को जलाने की कोशिश की गई थी, तो उस इलाके की जमीन बंजर हो गई थी। अब फिर से वही जोखिम उठाना समझदारी नहीं है।वही कुछ लोगो ने इसे पर्यावरण के लिए खतरनाक कदम बताया,साथ ही इसे इंदौर की खूबसूरती पर दाग लगाने जैसा बताया। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने सरकार को इस कचरे के निस्तारण के लिए छह सप्ताह का समय दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार को कचरे के जलाने के बजाय इसके निस्तारण के वैकल्पिक उपायों पर विचार करना चाहिए।

- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores