प्रयागराज महाकुंभ में संचालित एक अनोखा बैंक लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस बैंक में न पैसे जमा होते हैं, न ही जेवर—यहां जमा होता है केवल ‘राम’ का नाम।
इस बैंक में हर खाता धारक को पासबुक और एक अलग खाता नंबर दिया जाता है। खाता धारक बैंक में बैठकर या घर ले जाकर ‘राम’ नाम लिख सकते हैं। बैंक डिजिटल फॉर्मेट में भी डिपॉजिट स्वीकार करता है।
यहां निकासी की कोई सुविधा नहीं है, क्योंकि जो नाम जमा होता है, उसका ब्याज भगवान राम की कृपा के रूप में मिलता है। जीवन में सुख और समृद्धि की प्राप्ति इस ‘बैंकिंग’ के सबसे बड़े लाभ माने जाते हैं।







Total Users : 12937
Total views : 32844