सेवाधाम की बिस्तरग्रस्त बहु दिव्यांग वृद्ध कमलाबाई की मृत्यु के पहले के मतदान की इच्छा भी पूर्ण हुई है। एम्बूलैंस से स्ट्रेचर पर पहंची मतदान केन्द्र और वोट डाला। दरअसल सुधीर भाई अलसुबह आश्रम के दोनों पैरों से दिव्यांग विजय बाथम को साथ लेकर ग्राम अम्बोदिया विधानसभा 215 घट्टिया स्थित मतदान केन्द्र पर पहंुचे और सूर्य की पहली किरण के साथ ठीक 7 बजे सबसे पहले मतदान किया और मतदान के अंतिम क्षणों में सुधीर भाई, कांता भाभी, मोनिका दीदी, गोरी दीदी, अवन्तिका, सुमित एवं समस्त आश्रमवासियों के साथ एम्बूलैंस से बिस्तरग्रस्त बहु दिव्यांग वृद्ध माँ कमलाबाई को लेकर मतदान केन्द्र पहंुुचे। इस अवसर पर मालवी पगड़ी और नवीन वस्त्रों में सजे, धजे डेढ़ सौ से अधिक आश्रमवासियों के मतदान में आश्रम अधीक्षक शैलेन्द्र कुमावत बेबी, शगुन, संध्या, आकाश आदि ने मतदान सम्पन्न कराने में विशेष सहयोग किया। यहां यह विशेष उल्लेखित है कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पिंक आदर्श मतदान केन्द्र का निर्माण सेवाधाम आश्रम द्वारा किया गया। मतदान केन्द्र के पीठसीन अधिकारी, बीएलओ सहित सभी तैनात शासकीय अधिकारियों, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी दिव्यांगों के सुलभ मतदान में अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पूर्ण मतदान सम्पन्न कराया।
आपका विचार ?
Live
How is my site?
This poll is for your feedback that matter to us
Latest news
Live Scores
Rouen
16°C
mar
17°C
4°C
mer
17°C
6°C
jeu
16°C
4°C
ven
18°C
5°C
sam
20°C
8°C
dim
18°C
12°C
lun
13°C
11°C
Plus de prévisions: Météo à 30 jours