सागर के पूर्व सांसद एवं मध्य प्रदेश शासन के पूर्व शिक्षा मंत्री लक्ष्मी नारायण यादव ने तालाब के सामने स्थित डॉ हरिसिंह गौर बस स्टैंड और प्राइवेट बस स्टैंड की पूरी भूमि गर्ल्स कॉलेज सागर को आवंटित करने की मांग की है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों से चर्चा करते हुए प्रशासन को सुझाव दिया है कि बस स्टैंड की जगह यदि गर्ल्स कॉलेज को आवंटित की जाए तो शहर के बीच में छात्रों की शैक्षणिक सुविधा के लिए बेहतरीन संस्थान का निर्माण किया जा सकता है। गर्ल्स कॉलेज में छात्राओं की बढ़ती संख्या के कारण फिलहाल अध्यापन कार्य में परेशानी आ रही है यदि बस स्टैंड की जगह गर्ल्स कॉलेज को दी जाए तो यहां बेहतर तरीके से गर्ल्स कॉलेज का विस्तार और विकास किया जा सकता है यादव ने बताया कि शीघ्र इस मामले को लेकर शहर के बुद्धिजीवियों की एक बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें इस मामले में चर्चा कर जिला प्रशासन को प्रस्ताव दिया जाएगा उन्होंने कहा कि बस स्टैंड की खाली जगह पर व्यावसायिक परिसर बनाना बेहतर विकल्प नहीं है व्यापारिक गतिविधियों के लिए शहर में अन्य स्थानों का उपयोग किया जा सकता है।
आपका विचार ?
Live
How is my site?
This poll is for your feedback that matter to us
Latest news
Live Scores







Total Users : 12865
Total views : 31577