Friday, December 5, 2025

Maihar News: पुलिस वर्दी में सहायक उप निरीक्षक का अश्लील डांस, एसपी ने किया निलंबित

मैहर। जिले के न्यू रामनगर थाना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक का अश्‍लील डांस वीडियो वायरल हुआ है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने उन्‍हें निलंबित कर दिया है। उल्‍लेखनीय है कि गत 21 अप्रैल को आयोजित कार्यक्रम के दौरान यूनिफॉर्म में होने के बावजूद भी सहायक उप निरीक्षक ने अश्लील गाने पर जमकर डांस किया था। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित होने के बाद पुलिस अधीक्षक मैहर ने मामले को संज्ञान में लेते हुए उक्त सहायक उप निरीक्षक को ना केवल निलंबित कर दिया है बल्कि प्रारंभिक जांच के निर्देश भी जारी किए हैं। उक्त वीडियो की विंध्या टाइम्स पुष्टि नहीं करता है। बता दें कि सहायक उप निरीक्षक सरकारी पिस्टल लगाकर यूनिफॉर्म में ही आर्केस्ट्रा डांसर के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

क्या थी घटना
मैहर जिले के न्यू रामनगर थाना में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक सुशील कुमार वीडियो में एक डांसर के साथ भोजपुरी गाने पर थिरकते हुए दिखाई दे रहे हैं। न्यू रामनगर थाना के हिनौता गांव में गुलाब सिंह के यहां आयोजित कार्यक्रम में आधी रात को सहायक उप निरीक्षक ने शराब के नशे मे धुत होकर खूब ठुमके लगाए।

पुलिस अधीक्षक ने की कार्रवाई
सहायक उप निरीक्षक सुशील कुमार का वीडियो जैसे ही इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हुआ इसकी जानकारी तत्काल पुलिस अधीक्षक मैहर को दी गई। पुलिस अधीक्षक मैहर सुधीर अग्रवाल ने मामले की जानकारी लेते हुए सुशील कुमार को न केवल निलंबित कर दिया है बल्कि प्रारंभिक जांच के निर्देश भी जारी किए हैं। साथ ही उन्होंने जिले के अन्य पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इस तरह की अगर वीडियो प्रसारित होते हैं तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

IMG 20240428 WA0019
- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores