Friday, December 5, 2025

Gurh News: रघुनाथपुर में विपक्ष से प्रेरित दो दर्जन से अधिक आसमाजिक तत्वों ने आपत्तिजनक नारे लगाकर कानून व्यवस्था को बिगाड़ने का किया कुत्सित प्रयास।

गुढ़ विधानसभा क्षेत्र के रघुनाथपुर ग्राम में रीवा लोकसभा प्रत्याशी जनार्दन मिश्रा के पक्ष में आयोजित कार्यक्रम में विधायक नागेंद्र सिंह भारतीय जनता पार्टी के मंडल पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ सभा को संबोधित करने जा रहे थे तभी रास्ते में विपक्ष की सुनियोजित साजिश से प्रेरित दो दर्जन से अधिक आसमाजिक तत्वों ने आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए आपत्तिजनक नारे लगाकर कानून व्यवस्था को बिगड़ने का प्रयास किया। विपक्ष की इस कूटरचना में शामिल नशेड़ियों व आसमाजिक तत्वों ने लॉ एंड ऑर्डर बिगाड़ते हुए प्रशासन को चुनौती दी है। एक तरफ जिले की शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासनिक अमला मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ विपक्ष की साजिश व प्रलोभन का शिकार होकर आम जनता के साथ आसमाजिक तत्व शांति व्यवस्था को भंग करने में किसी तरह गुरेज नहीं कर रहे हैं। जिस तरह से घटनास्थल पर अकारण आक्रोशित आसमाजिक तत्वों ने आपत्तिजनक नारों के साथ सामाजिक सौहाद्रता बिगाड़ने का प्रयास किया इससे यह महसूस होता है कि अपनी हार से बौखलाया विपक्ष चुनाव जीतने की असफल रणनीति बना रहा है।

- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores