Friday, December 5, 2025

Vidisha News: भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुई वानखेडे और भाजपा में कांग्रेसी

सत्ता के लिए नहीं राष्ट्र, समाज और धर्म के लिए समर्पित है भाजपा वानखेडे

पठारी।
संकल्प वेयरहाउस में मंडल स्तरीय विशाल भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। सम्मेलन में सागर सांसद प्रत्याशी, कुरवाई विधायक, भाजपा जिला अध्यक्ष की मौजूदगी में सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। राष्ट्र, समाज, धर्म और विकास के हित में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का संकल्प लिया।

पठारी भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिनेश यादव के नेतृत्व में मंडल स्तरीय विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि सागर सांसद प्रत्याशी डॉ लता वानखेड़े, कुरवाई विधायक हरि सिंह सप्रे, जिला अध्यक्ष डॉ राकेश जादौन, कप्तान सिंह यादव, मुकेश तिवारी ने सम्मेलन का शुभारंभ किया। जिन्होंने केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजना और भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा से अवगत कराया। इसी दौरान सांसद प्रत्याशी डॉ लता वानखेड़े ने मोदी सरकार की विभिन्न उपलब्धियां, विभिन्न योजनाओं और राष्ट्र हितेषी कार्यशैली का गुणगान किया। कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि हमें पुनः जीत का दृढ़ संकल्प दोहराना है। भाजपा कभी भी सत्ता के लिए चुनावी मैदान में नहीं आती है। बल्कि राष्ट्र, समाज, धर्म, जनकल्याण और सर्वांगीण विकास के लिए संघर्ष करती है। जनता ने भाजपा पर जो भरोसा किया है। उसे पर शत प्रतिशत खरी उतर रही है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी ने जो गारंटी ली है। उन्हें पूरा करने के लिए राष्ट्र विरोधी, धर्म विरोधी, जन विरोधी और षड्यंत्रकारी विचारधाराओं से मोदी निरंतर संघर्ष कर रहे हैं। राष्ट्रहित में आप सभी का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। प्रत्येक कार्यकर्ता को घर-घर, द्वार द्वार, जाकर जन-जन से मिलन होगा। हितग्राहियों को चिन्हित करना होगा। तभी हम 400 पार का लक्ष्य निश्चित रूप से प्राप्त कर पाएंगे। सैकड़ो कांग्रेसियों ने थामा भाजपा का दमन।

- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores