मऊगंज जिले के हनुमना विकासखंड अंतर्गत संचालित ऋषि पब्लिक स्कूल खटखरी के छात्र राघवेंद्र गुप्ता पिता संजीव कुमार गुप्ता का चयन कक्षा 6 के लिए नवोदय विद्यालय में हुआ है वही छात्र के चयनित होने पर विद्यालय के संचालक राजेंद्र प्रसाद मिश्रा एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ शिक्षकों के द्वारा शुभकामनाएं दी गई हैं विद्यालय के संचालक राजेंद्र प्रसाद मिश्रा के द्वारा बताया गया कि ऋषि पब्लिक स्कूल से विगत 3 साल से छात्र नवोदय विद्यालय में चयनित होते चले आ रहे हैं विद्यालय में छात्रों को नवोदय विद्यालय में चयनित होने की पूरी तैयारी करवाई जाती है साथ ही छात्रों को उच्च शिक्षा दी जाती है जिससे की छात्र भविष्य में अच्छा कार्य करे और देश की सेवा कर सके वहीं ऋषि पब्लिक स्कूल के छात्र राघवेंद्र गुप्ता के चयन होने पर परिवारजनों सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ के द्वारा छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की गई है।
आपका विचार ?
Live
How is my site?
This poll is for your feedback that matter to us
Latest news
Live Scores







Total Users : 12937
Total views : 32844