कांग्रेस प्रत्याशी नीलम मिश्रा अभय कल नामांकन पत्र दाखिल करेंगी समय 11:00 बजे वृंदावन गार्डन से भारी जनसंख्या जुलूस के साथ
रीवा 04 अप्रैल । रीवा संसदीय क्षेत्र की अधिकृत कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती नीलम अभय मिश्रा आज 04 अप्रैल 2024 को जिला निर्वाचन अधिकारी रीवा के कार्यालय में सुबह 11ः00 बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। नामांकन जमा कराने के लिए अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं मध्यप्रदेश के प्रभारी श्री भवर जितेन्द्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार, पूर्व मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री अरूण यादव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री गोविंद सिंह जी, एवं श्री अजय सिंह राहुल भैया, राज्य सभा सदस्य एड. विवेक तंखा, उपस्थित रहेगें। जिला कांग्रेस कमेटी रीवा ग्रामीण के अध्यक्ष इंजी राजेन्द्र शर्मा व शहर अध्यक्ष लखनलाल खण्डेलवाल, ने एक संयुक्त विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया हैं कि कांग्रेस पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं समस्त कांग्रेस जन झिरिया स्थित वृंदावन गार्डेन में सुबह 10ः00 बजे इकटठा होगें। वृंदावन गार्डेन से एक विशाल रैली के साथ कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती नीलम अभय मिश्रा गाजा-बाजा के साथ ठीक सुबह 11ः00 बजे कलेक्ट्रेट के लिए रवाना होगीं। नामांकन पत्र जमा करने के उपरांत सभी कांग्रेस जन वृंदावन गार्डेन में पुनः इकटठा होगें जहा पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा कांग्रेस जनो को सम्बोधित किया जायेगा। अध्यक्षद्वय ने जिले के प्रदेश कांग्रंेस कमेटी के पदाधिकारियों जिला, ब्लाक, मण्डल, सेक्टर, बूथ कमेटी के पदाधिकारियों, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एन.एस.यु.आई., मोर्चा संगठन, कांग्रेस सेवा दल, विभाग प्रकोष्ठ, के पदाधिकारियों तथा रीवा संसदीय क्षेत्र के समस्त कांग्रेस जनों से भारी तादाद में सुबह 10ः00 बजे वृंदावन गार्डेन में पहुचने की अपील की हैं।
Rewa News: कांग्रेस प्रत्याशी नीलम मिश्रा अभय कल नामांकन पत्र दाखिल करेंगी समय 11:00 बजे वृंदावन गार्डन से भारी जनसंख्या जुलूस के साथ
- Advertisement -
For You
आपका विचार ?
Live
How is my site?
This poll is for your feedback that matter to us
Latest news
Live Scores







Total Users : 12937
Total views : 32844