
शराब नीति केस में दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च की शाम CM आवास से ED ने गिरफ्तार कर लिया। ED की टीम उन्हें 10वां समन देने आई थी। गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल को ED दफ्तर ले जाया गया। RML अस्पताल से पहुंची डॉक्टरों की टीम ने उनका मेडिकल किया।
ED की टीम ने केजरीवाल से दोबारा पूछताछ शुरू कर दी है। ED उनसे गवाहों के बयान के आधार पर सवाल कर रही है। इसके लिए लिस्ट बनाई गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वे पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं।
इधर, राहुल गांधी CM केजरीवाल के घर उनके परिवार से मिलने जा सकते हैं। केजरीवाल की रात ED की लॉकअप में कटी। आज केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में AAP विरोध प्रदर्शन भी करेगी।
आज केजरीवाल को हाईकोर्ट में पेश किया जाएगा। पेशी से पहले भी दिल्ली CM का मेडिकल किया जा सकता है। ED केजरीवाल की रिमांड पाने के लिए के प्रयास करेगी। दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि केजरीवाल दिल्ली के CM बने रहेंगे। जेल से सरकार चलाएंगे।
केजरीवाल की लीगल टीम ने सुप्रीम कोर्ट में अपील कर फौरन सुनवाई की मांग की। इसी मामले में पहले से ED की गिरफ्त में मौजूद BRS नेता के.कविता ने अपनी गिरफ्तारी को SC में चुनौती दी है। उनकी याचिका पर भी आज सुनवाई होनी है।
https://youtube.com/@TheKhabardarNews?
https://youtube.com/@TheKhabardarNews?
facebook.com/thekhabardarnews
thekhabardarnews






Total Users : 12877
Total views : 31618