Friday, December 5, 2025

Sirmour News: तराई अंचल के महाविद्यालय में रासेयो के राज्य स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर में महत्वपूर्ण योगदान के लिए जिला संगठक डॉ जीतेन्द्र कुमार पाण्डेय और स्वयंसेवकों का किया गया सम्मान

मध्यप्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना का राज्य स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर बरकतउल्ला विश्वविद्यालय की संगठन व्यवस्था में ग्राम पंचायत रलायती, पनवाड़ी के अन्तर्गत प्रज्ञा सागर महाविद्यालय, पचोर के खेल परिसर में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें मध्यप्रदेश राष्ट्रीय सेवा योजनायुक्त 1556 इकाईयों, 1,56,000 विद्यार्थियों, 53 जिलों के चयनित 600 स्वयंसेवक सहभागिता कर रहे है। ‘स्वास्थ्य-जन स्वच्छता एवं व्यक्तिग स्वास्थ्य’ थीम के अन्तर्गत 03 मार्च से 09 मार्च तक यह शिविर आयोजित किया जा रहा है। जिसमें प्रातः 05:30 बजे से रात 12:00 बजे तक परियोजना कार्य के अन्तर्गत तालाब गहरीकरण, भारत सरकार का नीट सर्वे, मतदाता जागरूकता एवं सांस्कृतिक रैली, सोख्ता गड्डो का निर्माण आदि परियोजना कार्यों के साथ-साथ बौद्धिक सत्र में राष्ट्रीय सेवा योजना दर्शन, भारतीय ज्ञान परंपरा, बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर परिचर्चा के साथ-साथ बिना संसाधनों के खेल एवं मध्यप्रदेश के सभी अंचलों के लोकगायन, लोकनृत्य आदि कार्यों का मंचन कर व्यक्तित्व विकास के विभिन्न आयामों का मंच प्रदान किया गया। शिविर का समापन कार्यक्रम 09 मार्च को दोपहर 04:30 बजे मध्यप्रदेश के माननीय मंत्री उच्च शिक्षा विभाग श्री के मुख्य आतिथ्य एवं सांसद श्री रोड़मल जी नागर, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलपति एस.के. जैन के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में इस अवसर पर मध्यप्रदेश के राष्ट्रीय सेवा योजना के आर. के. विजय, पचोर नगर पालिका अध्यक्ष श्री विकास करोड़िया, संस्था अध्यक्ष श्री अजय विजयवर्गीय, प्रज्ञा सागर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. महेश नागर, संस्कार एकेडमी के अध्यक्ष श्री दीपक गोयल, पार्षद विकास दीक्षित, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के समन्वयक श्री अनन्त कुमार सक्सेना, विक्रम विश्वविद्यालय के समन्वयक डॉ. विजय वर्मा, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर के समन्यवक डॉ. एस. आर. मेहरा, अवधेश प्रताप विश्वविद्यालय के समन्वयक श्री अभिमन्यु प्रसाद एवं श्री राहुल सिंह परिहार जिला संगठक कार्यक्रम अधिकारी उपस्थित रहें। उद्बोधन में माननीय मंत्री जी ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना में स्वयंसेवक के रूप में कार्य करने का अवसर मिला उससे हुए व्यक्तित्व विकास के कारण ही अपनी समाज सेवा की यात्रा में आज मध्यप्रदेश शासन के मंत्री के रूप में कार्य कर रहा हूँ।

इसमें म०प्र० के सात विश्वविद्यालयो के विश्वविद्यालयी स्तर पर चमनित क्रम 630 स्वयं सेवकों ने सहभागिता की। शिविर में प्रत्येक दिवस खेलकुद समय 05:15 तक विभिन्न मूल गतिविधियाँ आयोजित सिंचालित की गई। सर्वप्रथम इसमें सभी विश्वविद्यालयों से स्वयं सेवको को लेकर २७ दल बनाये गये। जिसमें बालक एचालिक के दलों सम्पूर्ण केम्प परिसर में खेल गतिविधि प्रभारी सदस्य, कार्यक्रम अधिकारी, जिला संगठ‌क एम्फ बरकउल्ला विश्व विद्यालय के कोर गुप के सदस्योंके सहयोग से विभिन्न खेल गतिविधियाँ भया- कैसे-कैसे 1, 2, 34, बोली भाई कितने कमाल अपय रस्सी खींच, राम-रावण युद्ध, पिं खो-खो आदि प्रतियोगिताएं कराई गई गई।
राज्य स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर 2024 के लिए तराई अंचल के महाविद्यालय से जिला संगठक और तीन छात्रों का अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा से रासेयो से हुआ चयन। इस हेतु विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त 9 जिलो से राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के 58 स्वयंसेवकों का चयन किया गया। जिसमें शासकीय भगवान बिरसा मुंडा महाविद्यालय दिव्यागवां से, रीवा जिला के रासेयो जिला संगठक डॉ जीतेन्द्र कुमार पाण्डेय,और हर्ष तिवारी विकास पांडे और विवेक पांडे स्वयंसेवक के रूप में सहभागिता की। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर दिनेश कुमार यादव और महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक ने राज्य स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर में महत्वपूर्ण कार्य और सहभागिता के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।

- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores