विदिशा जिले के पठारी मे सकल दिगंबर जैन समाज ने आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की विनयांजलि सभा का आयोजन किया। जिसमें सर्व धर्म के लोगों ने आचार्य श्री का गुणानुवाद कर विनयांजलि समर्पित की।
सकल दिगंबर जैन समाज पठारी ने नगर के मुख्य बाजार स्थित झंडा चौक पर आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की विनयांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सर्व धर्म के लोगों ने आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के पुनीत पावन चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर विनयांजलि अर्पित की। इसी दौरान सभी धर्म के अनुयायियों ने आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के द्वारा किए गए राष्ट्र, समाज, प्रकृति और आत्म कल्याण के कार्यों, उपदेशों, मार्गदर्शनों और संस्मरणों का गुणगान किया गया। इसी दौरान एलसीडी पर आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के जीवन पर आधारित डॉक्युमेंट्री फिल्म, व्याख्यान, उपदेश, संदेश दिखाए गए। इस दौरान जैन समाज के अध्यक्ष राकेश सिंघई ने आचार्य विद्यासागर जी महाराज के पुण्य स्मृति में नगर पठारी में प्रवेश द्वार और कीर्ति स्तंभ निर्माण कराने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन आकाश जैन इंदौर और विनोद जैन भैया ने किया इसी तरह बडोह बालाजी धाम में महंत विष्णु दत्त महाराज की सानिध्य मे दी आचार्य श्री को दी विनयांजलि इस दौरान सकल दिगंबर जैन समाज के अलावा भाजयुमो प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुनील साहू, अभिलाष ठाकुर, फैज मोहम्मद खान देवेंद्र सिंह गढ़ी, कप्तान सिंह यादव, रानी अहिरवार सहित कई लोग शामिल हुए।
विदिशा पठारी से आशीष सहेले की रिपोर्ट।
Vidhisha News: आचार्य श्री को दी विनयांजलि, सर्वधर्म ने किया गुणानुवाद सर्व समाज के वक्ताओ ने डाला आचार्य श्री के जीवन पर प्रकाश
- Advertisement -
For You
आपका विचार ?
Live
How is my site?
This poll is for your feedback that matter to us
Latest news
Live Scores







Total Users : 12847
Total views : 31551