रीवा। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में केन्द्र की भाजपा सरकार के इशारे पर आयकर विभाग द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एवं युवक कांग्रेस के बैंक खाते को फ्रीज किये जाने के विरोध में आयकर कार्यालय के समक्ष जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष इंजी. राजेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए मऊगंज विधानसभा के पूर्व विधायक सुखेन्द्र सिंह बन्ना ने कहा कि केन्द्र की भाजपा केन्द्रीय एजेन्सियों का दुरूपयोग करते हुए उनका भय दिखाकर कांग्रेस के लोगों को डराना चाहती है, किन्तु कांग्रेस पार्टी का इतिहास रहा है कि विषम परिस्थितियों में उसने अनेकों झंझावातों को सहन करते हुए देश को आजादी दिलाने का काम किया एवं आज जो कुछ भी हम अपने देश में देख रहे हैं वह कांग्रेस पार्टी की सरकार की देन है। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा सरकार ने अपनी दमनकारी नीतियों को बंद नहीं किया तो कांग्रेस पार्टी दो दो हाथ करने के लिए तैयार है। आने वाले दिनों में हम सब को संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा। प्रदेश महामंत्री बृजभूषण शुक्ल ने केन्द्र की भाजपा सरकार के इशारे पर कांग्रेस के खाते को फ्रीज कराने के षडयंत्र की कटु आलोचना की तथा सुप्रीम कोर्ट के अभी हाल के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि यह निर्णय सरकार के गाल पर जोरदार तमाचा है। कार्यक्रम का सफल संचालन शहर कार्यकारी अध्यक्ष वसीम राजा ने किया, तथा आभार प्रदर्शन शहर संगठन मंत्री सज्जन पटेल ने किया। धरना प्रदर्शन के पश्चात रीवा संसदीय क्षेत्र में अभी हाल की असमय वर्षा एवं ओला वृष्टि से प्रभावित किसानों की फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कराकर राहत राशि प्रदान कराने की मांग को लेकर इंजी. राजेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधि मण्डल जिला कलेक्टर से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा, ज्ञापन सौंपते हुए श्री शर्मा ने कलेक्टर महोदया को बताया कि ओला वृष्टि के कारण किसानों की दलहनी, तिलहनी, गेंहू, और सब्जियों की फसलें बर्बाद हो गई है, किन्तु आज दिनांक तक प्रशासन द्वारा प्रभावित किसानों के खेतों में जाकर नुकसान का आंकलन नहीं किया गया जिससे किसानों में काफी असंतोष की भावना व्याप्त है तथा उनके माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। अतः अतिशीघ्र प्रभावित किसानों की फसलों का सर्वे कराकर राहत राशि प्रदान कराये जाने का प्रबंध करें जिससे किसानों को उनकी क्षति की भरपाई हो सके। इसके अलावा श्री शर्मा एवं प्रतिनिधि मण्डल के साथ गए सेमरिया विधायक अभय मिश्रा तथा अन्य लोगों ने विभिन्न समस्याओं की ओर कलेक्टर महोदया का ध्यान आकृष्ट कराया, कलेक्टर महोदया ने सभी किसानों की फसलों का यथाशीघ्र सर्वे कराकर राहत राशि प्रदान कराने का आश्वासन दिया है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक अभय मिश्रा, गोविन्दास तिवारी, पूर्व विधायक रामगरीब बनवासी, विद्यावती पटेल, शीला त्यागी, कविता पाण्डेय, बबिता साकेत, चंद्रमणि शुक्ला, कुंवर सिंह, सत्यनारायण तिवारी, नृपेन्द्र सिंह पिन्टू, अनिल तिवारी, मुस्ताक खान, मानवेन्द्र सिंह नीरज, अनिल कुमार मिश्रा, विपिन पाण्डेय, सुन्दर लाल चौधरी, रमेश पटेल, अशोक सिंह बुड़वा, हर्षलाल शुक्ला, डॉं. विमल दुबे, धनेन्द्र सिंह बघेल, उमेश वर्मा, अशोक पटेल झब्बू, विनोद शर्मा, अकरम अंसारी, सहफूज खान, संदीप पटेल, माजिद खान, आदित्य सिंह, लियाकत अली, पंकज उपाध्याय, नरेन्द्र सिंह तिवारी, अखिलेश कुमार द्विवेदी, शिवेन्द्र प्रताप सिंह बघेल, जयराम पाण्डेय, जय सिंह, आशीष पाण्डेय, दिलीप चौबे, विजय चौबे, सुशील बढौलिया, प्रदीप अवस्थी, ओंकारनाथ पाण्डेय, प्रभा सोहगौरा, अर्चना द्विवेदी, ममता सिंह, जितेन्द्र मिश्रा, आनंद कुशवाहा, मनोज विश्वकर्मा, लल्लू लाल, रामरतन केवट, संतोष कुमार शुक्ला, राजेश मिश्रा बब्बू, संजय पाण्डेय, सूर्यबली पाण्डेय, भगवान सिंह तिवारी, आशीष पाण्डेय, सत्या द्विवेदी, सुखसागर शुक्ला, सुनील द्विवेदी, भूपेश दुबे, केदार प्रसाद विश्वकर्मा, रमाकांत शुक्ला, अमित अग्निहोत्री, रफीक मनिहार, नरेश गुप्ता, संजीव शुक्ला, कमलेश कुमार पटेल, अमित कुमार कोल, अखिलेश पटेल, सौरभ शुक्ला, राजेन्द्र तिवारी, राजेश तिवारी, राजेश द्विवेदी, राजकरण सिंह, सतेन्द्र द्विवेदी, प्रेमलाल विश्वकर्मा, मंगलेश्वर सिंह, विश्राम साकेत, सहित भारी संख्या कांग्रेस जन उपस्थित रहें।
आपका विचार ?
Live
How is my site?
This poll is for your feedback that matter to us
Latest news
Live Scores






Total Users : 13157
Total views : 32008